सितंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक: आपके शहर में कब रहेगी बैंकों की छुट्टी और कब रहेंगे खुले? देखें..

कभी न कभी लगभग हर किसी को किसी न किसी जरूरी काम से बैंक जाना ही पड़ता है। भले ही अधिकतर काम ऑनलाइन बैंकिंग या फोन बैंकिंग से हो जाते हैं, लेकिन कुछ कामों के लिए ब्रांच विजिट करना ही पड़ता है।

इसलिए अगर आप इस महीने यानी सितंबर में बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लें कि इस महीने बैंकों की कब-कब छुट्टी रहने वाली है।

 

कब-कब बैंकों की रहेगी छुट्टी?

  • 4 सितंबर को जन्माष्टमी (वैष्णव) (श्रावण वद-8)/कृष्ण जयंती है
  • इसलिए अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे
  • 12 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि होने के कारण गुवाहाटी में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी/गणेश पूजा/वारासिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी/हरतालिका है जिसके कारण बेलापुर, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंकों की अवकाश रहेगा
  • 15 सितंबर को संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/नुआखाई/गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 21  सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव/श्री नारायण गुरु समाधि का जन्मोत्सव की वजह से गुवाहटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे
  • 22 सितंबर को करमा पूजा की वजह से रांची में बैंकों का अवकाश रहेगा
  • 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन है जिसके कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
  • 25 सितंबर को इंद्रजात्रा होने की वजह से गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी
और पढ़े  तिब्बत में लगे भूकंप के कई झटके: रिक्टर पैमाने पर 7.0 तक रही तीव्रता, 300 से ज्यादा मकान ढहे, 16 की मौत

 

 

  • कौन से शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहेंगे?
    • 12 सितंबर को महीने के दूसरे शनिवार और 26 सितंबर को महीने के चौथे शनिवार की वजह से देश भर के बैंकों की छुट्टी रहेगी
    • 6 सितंबर, 13 सितंबर, 20 सितंबर और 27 सितंबर को देश के सभी बैंकों का रविवार का अवकाश रहेगा
  • Related Posts

    कर्नाटक में गन्ना किसानों को राहत मिलने के आसार: CM शिवकुमार ने कहा- बातचीत सफल रही, केंद्र पर क्या बोले?

    कर्नाटक में गन्ना किसानों और चीनी मिल मालिकों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद गतिरोध खत्म होने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की अगुवाई में हुई…

    यूएन: भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल, कहा- शांति के लिए हो उपयोग, सियासी फायदे के लिए नहीं

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्ण सत्र में वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर भारत का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि…