रेस्तरां में खाना और हवाई सफर हुआ महंगा: कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के बढ़े दाम, कांग्रेस ने PM मोदी पर कसा तंज

कांग्रेस ने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “जनता पर ‘महंगाई मैन’ मोदी का हंटर फिर चला है। अब कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर 10 रुपए महंगा कर दिया। सिर्फ 8 महीने में कमर्शियल सिलिंडर के दाम करीब 1,200 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। जी हां, 8 महीने में 1,200 रुपये महंगा।” कांग्रेस ने आगे कहा, “महंगाई मैन मोदी का फंडा साफ है- जनता से वसूली करो, दोस्त की तिजोरी भरो।”

तेल विपणन कंपनियों ने सितंबर 2026 में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमतों में प्रमुख शहरों में 9.50 रुपये से 11.50 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, घरेलू उड़ानों के लिए विमान ईंधन यानी एटीएफ की कीमत भी बढ़ी है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के सूत्रों के अनुसार, एटीएफ की कीमत 6.28 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 121.28 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले यह 115 रुपये प्रति लीटर थी।
घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दामों में नहीं हुए बदलाव
5 किलोग्राम वाले गैर-घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत भी 2 रुपये बढ़ी है। इसकी कीमत 762 रुपये से बढ़कर 764 रुपये प्रति सिलिंडर हो गई है। वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम लगातार तीसरे महीने स्थिर हैं। सितंबर में दो लगातार महीनों की कटौती के बाद पहली बार कमर्शियल एलपीजी के दाम बढ़ाए गए हैं। सबसे ज्यादा 11.50 रुपये की बढ़ोतरी कोलकाता में हुई है। इसके अलावा भुवनेश्वर, हैदराबाद और पटना में भी कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है।

किस शहर में कितनी बढ़ी कीमत?
दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम, नोएडा, चंडीगढ़ और लखनऊ में 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत 9.50 रुपये बढ़ी है। दिल्ली में अब 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर 2,747.50 रुपये का हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत बढ़कर 2,701 रुपये हो गई है। चेन्नई में 10.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद सिलिंडर की कीमत 2,916.50 रुपये हो गई है।

कहां हुई सबसे ज्यादा बढ़ोतरी?
कोलकाता में सिलिंडर की कीमत 11.50 रुपये बढ़कर 2,884 रुपये हो गई है। तिरुवनंतपुरम और बंगलूरू में 10-10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यहां कीमत क्रमश: 2,784 रुपये और 2,831 रुपये हो गई है। भुवनेश्वर और हैदराबाद में 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर के दाम 11-11 रुपये बढ़े हैं। यहां कीमत क्रमश: 2,919 रुपये और 2,996 रुपये हो गई है।

पटना में भी 11 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यहां 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत 3,029 रुपये हो गई है। इस तरह पटना में कमर्शियल एलपीजी की कीमत सबसे ज्यादा है।
और पढ़े  रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार
  • Related Posts

    भारत की जीडीपी 7.8% बढ़ी: PM मोदी बोले- यह सामूहिक संकल्प-मेहनत का नतीजा,आत्मनिर्भर बनना जरूरी

    प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक विकास दर को लेकर देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो साझा करते हुए कहा कि…

    कांग्रेस-टीवीके में हुई सुलह: राहुल गांधी को PM बनाने के लिए तैयार हुए CM विजय

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राहुल गांधी को गठबंधन के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताया है। कांग्रेस विधायक दल की नेता थाराहाई कथबर्ट ने सोमवार को यह दावा…