देहरादून- बारिश से धारकोट-बड़ेरना मार्ग पर आया मलबा: प्राकृतिक गंधक पानी का स्रोत मलबे में दबा, वाहनों की आवाजाही बंद

Spread the love

रायपुर ब्लॉक और थानो न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत हल्द्वाड़ी पंचायत में धारकोट-बड़ेरना मोटर मार्ग पर तंगोलीगढ के पास पन्याली खाले से पानी और मलबा आने से धारकोट-बड़ेरना मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। मार्ग का करीब डेढ सौ मीटर हिस्सा भारी मलबा और पानी से क्षतिग्रस्त हो चुका है। लोग पैदल और दोपहिया वाहनों से जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। मार्ग अवरूद्ध होने से बड़ेरना, धारकोट, तंगोली आदि गांवों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धारकोट, सूर्यधार मार्ग और डोईवाला के दूसरे पहाड़ी इलाकों में भी सड़कों पर मलबा आया है। जिससे मार्ग अवरूद्ध हुए हैं। लोनिवि की चार जेसीबी से पहाड़ी क्षेत्रों के मार्ग से मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है। क्षेत्र में शनिवार शाम पांच बजे से लेकर रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। जिस कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। जिस पर लोनिवि द्वारा लगातार कार्य करवाया जा रहा है।

वहीं, भारी मलबे के कारण हल्द्वाड़ी पंचायत का प्रसिद्ध प्राकृतिक गंधक पानी स्रोत मलबे से पूरी तरह दब चुका है। इस प्राकृतिक गंधक पानी के जलस्रोत के लिए 2016-17 मनरेगा से तालाब बनवाया गया था। 2021-22 में जिला पंचायत से गंधक पानी तालाब का सौंदर्यीकरण करवाया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि लोनिवि की निर्माणाधीन अखाड़ीबेलन-गंधक पानी मोटर मार्ग का मलबा आने से हल्द्वाड़ी का प्रसिद्ध गंधक पानी स्रोत और तालाब पूरी तरह मलबे के ढेर में तब्दील हो चुके हैं। गंधक पानी के इस स्रोत में नहाने के लिए देहरादून, टिहरी, डोईवाला और दूर-दूर से लोग आते थे। पंचायत इस जलस्रोत को अपनी आय का साधन बनाने के लिए काम कर रही है। लेकिन उससे पहले ही गंधक पानी स्रोत मलबे से दब गया।

पिछले तीन वर्षो से आपदा की मार झेल रही हल्द्वाड़ी पंचायत

समाजसेवी अनिल कठैत और ग्राम प्रधान शीला कठैत ने कहा कि दूरस्थ पहाड़ी पंचायत हल्द्वाड़ी अखाड़ीबेलन-गंधक पानी मोटर मार्ग के निर्माण के समय से ही पिछले करीब तीन वर्ष से आपदा की मार झेल रही है। बारिश के दौरान मार्ग कटिंग का मलबा लोगों के घरों पर गिर रहा है। जिससे इस क्षेत्र की खास पहचान वाला गंधक पानी स्रोत मलबे में दब चुका है।

और पढ़े  ऋषिकेश- मालाकुंठी के पास डंपर और कार की टक्कर, वाहन के अंदर ही फंसे दो भाई-बहनों की दर्दनाक मौत

थानो और रानीपोखरी के पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर मार्ग पर मलबा आया था। चार जेसीबी की मदद से मार्गो को खोल दिया है। हल्द्वाड़ी में बड़ेरना मार्ग पर मलबा हटाने के लिए काम चल रहा है। उनकी टीम लगातार काम में जुटी हुई है।
– बीएन द्विवेदी, अधिशासी अभियंता लोनिवि


Spread the love
  • Related Posts

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the loveबागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: भू-धंसाव से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित, धाम समेत 12 गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री क्षेत्र में देर रात हुई बारिश के बाद भू-धंसाव और भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित हो गया। हाईवे पर मलबा और पत्थर आने से स्थानीय लोगों…


    Spread the love