रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी को टिकट दिए जाने पर उठ सवाल ।

Spread the love

रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी को टिकट दिए जाने को लेकर उठ रहे सवालों पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सफाई दी है। सपा अध्यक्ष ने जेल से चुनाव लड़ रहे आजम खान और नाहिद हसन का भी यह कहकर बचाव किया है कि उनके नेताओं के खिलाफ भाजपा शासन के दौरान झूठे केस दर्ज किए गए थे। बीजेपी लगातार सपा पर दागी और आपराधिक छवि वाले नेताओं को टिकट देने का आरोप लगाकर हमलावर है।
इस बीच समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की तो उसमें सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति का भी नाम था। नाबालिग से रेप केस में दोषी पाए जाने पर उम्रकैद की सजा काट रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महाराजी प्रजापति को सपा ने अमेठी से टिकट दिया है। अखिलेश यादव ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ”गायत्री प्रजापति की पत्नी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है, केस उनके पति के खिलाफ हैं।”
सपा के दूसरे नेताओं का भी बचाव करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ”आजम खान के खिलाफ अधिकतर केस बीजेपी शासन के दौरान दर्ज किए गए। जहां तक नाहिद हसन का सवाल है, बीजेपी ने उनके खिलाफ अधिकतर केस दर्ज कराए हैं।” सपा ने नाहिद हसन को वेस्ट यूपी की कैराना सीट से उम्मीदवार बनाया है तो सासंद आजम खान को रामपुर सीट से उतारा गया है। दोनों ही नेताओं ने जेल से ही नामांकन कराया है।

और पढ़े  आज राममंदिर ट्रस्ट की बैठक: चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर फैसला, पढ़ें गोपाल राव ने क्या कहा?

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू: चंपत राय पहुंचे, संत हुए भावुक, बोले- रामजी दोषियों को दंड देंगे

    Spread the love

    Spread the love राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय होने के संकेत मिले हैं। बैठक में महासचिव और एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी के इस्तीफों पर चर्चा और फैसला हो…


    Spread the love

    ब्रेकिंग- अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी 

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी अयोध्या मे राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा, “मैं बैठक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *