उत्तर प्रदेश : अचानक बिगड़ी आजम खान की तबीयत हालत नाजुक

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां की हालत नाजुक बनी हुई है। अब उन्हें पहले से ज्यादा ऑक्सीजन देने की जरूरत पड़ रही है। जबकि उनके बेटे की हालत में सुधार बताया जा रहा है। 

करीब सवा साल से कई मामलों में सीतापुर की जेल में बंद सपा सांसद आजम खां की कोरोनावायरस की चपेट में आने के बाद रविवार को अचानक हालत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला को भी तबीयत खराब होने पर रविवार शाम को शहीद पथ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सपा सांसद आजम खां को चार लीटर प्रति घंटे की दर से ऑक्सीजन दिया जा रहा था। 

रात में ही सिटी स्कैन व अन्य जांच कराई गई। सपा सांसद के फेफड़े में गंभीर संक्रमण पाया गया है। जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला की स्थिति ठीक है। मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर राकेश कपूर ने बताया कि सांसद आजम खां के फेफड़े में गंभीर संक्रमण।

और पढ़े  आज काशी में पीएम मोदी: 9 किमी में 13 जगहों पर होगा स्वागत, 1000 महिलाओं को रोजगार देने की योजना, बजेंगे ढोल
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…