भीषण सड़क हादसा: गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटी तेज रफ्तार थार, 4 युवकों की मौत, एक घायल

हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात करीब एक बजे बदायूं से दिल्ली जा रही थार कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची सिंभावली पुलिस ने पांचों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सिखेड़ा भेजा।

 

चिकित्सक ने कार सावर जोगिंदर पुत्र झाझन सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम पालपुर थाना बिल्सी जिला बदायूं, सुखबीर पुत्र होती लाल उम्र 25 वर्ष, जसवंत पुत्र होतीलाल उम्र 20 वर्ष निवासीगण मेवली थाना उघैती जनपद बदायूं व रवि पुत्र करण सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम पुरदलपुर थाना इस्लामनगर जिला बदायूं को मृत घोषित कर दिया। कार सवार विष्णु 17 वर्ष निवासी ग्राम पालपुर थाना बिल्सी को हल्की चोटे आई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया है।

और पढ़े  दिल्ली HC: 'पति-पत्नी का रिश्ता सबसे खूबसूरत, लेकिन गलतियां बढ़ें तो हो जाता है भयानक
  • Related Posts

    चलती बस में दरिंदगी: जांच में एक और खुलासा, मयूर विहार तक उतरीं सवारी, दिल्ली जाने वाले थे कई यात्री

    चलती बस में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच में दिल्ली पुलिस ने नोएडा ग्रेटर नोएडा में घटना होने की बात कही। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने…

    UP: पूरा प्रदेश मानसून की चपेट में, आज 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी, यहां वज्रपात की आशंका

    उत्तरप्रदेश में जून और जुलाई में कमजोर रही बारिश की भरपाई अगस्त में हुई जोरदार वर्षा ने काफी हद तक कर दी। अकेले अगस्त माह में सामान्य से 24 प्रतिशत…