मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द

Spread the love

हाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही बारिश और देहरादून-मसूरी मार्ग पर आए दिन हो रहे भूस्खलन से मसूरी के होटल उद्योग को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

सड़क बंद होने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के कारण पर्यटकों में भी असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है, जिससे कई पर्यटक अपनी बुकिंग रद्द कर रहे हैं। छोटे-बड़े भूस्खलन की नकारात्मक खबरों के कारण पर्यटक असमंजस में है। गलत सूचनाओं के कारण पर्यटन पर उसका खासा असर पड़ा है।
इस बार बारिश अपेक्षाकृत अधिक होने के कारण देहरादून-मसूरी मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। इससे पर्यटन कारोबार प्रभावित हुआ और होटल व्यवसायियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। बारिश से सड़कों की हालत खराब हो गई है। बड़ी संख्या में पर्यटकों ने बुकिंग रद्द की है। सुरक्षा की दृष्टि से मसूरी पूरी तरह से सुरक्षित है लेकिन सड़कों और भूस्खलन की नकारात्मक सूचनाओं का असर पर्यटन पर पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां प्रभावी सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।

व्यापरियों का कहना

बारिश और छोटी-बड़ी भूस्खलन की घटनाओं के कारण पिछले साल की तुलना में इस वर्ष पर्यटन कारोबार में करीब 20 प्रतिशत की कमी आई है। बारिश से मसूरी शहर को कोई नुकसान नहीं हुआ है, मसूरी पूरी तरह से सुरक्षित है। दो से तीन बार सड़क कुछ समय के लिए बंद रही लेकिन एक दिन से ज्यादा कभी सड़क बंद नहीं रही है। – संदीप साहनी, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड होटल एसोसिएशन

 

और पढ़े  रुद्रपुर: मिलाद के जुलूस के दौरान आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना हिरासत में

भूस्खलन के कारण कुछ समय के लिए मार्ग बाधित होने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो जाती हैं। कई बार मार्ग खुलने के बाद भी पुरानी तस्वीरें और खबरें वायरल होती रहती हैं। इससे बाहर से मसूरी आने वाले पर्यटक घबरा जाते हैं और अपनी यात्रा स्थगित करने के साथ ही होटल की बुकिंग भी रद्द कर देते हैं। – संजय अग्रवाल, अध्यक्ष मसूरी होटल एसोसिएशन

 

शहर में पांच जुलाई से रुक-रुककर बारिश हो रही है, इससे शहर का पर्यटन कारोबार ठप हो गया है। निरंतर हो रही बारिश से होटल उद्योग से जुड़े लोगों के साथ ही रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों, व्यापारियों को भी बड़ा नुकसान हो रहा है। भारी बारिश से पर्यटक मसूरी आने के लिए असमंजस में हैं। शासन प्रशासन को लोगों के बीच सुरक्षित मसूरी, सुरक्षित उत्तराखंड की बात रखनी चाहिए। – अनिल गोदियाल, होटल व्यवसायी

 

हर साल की तरह इस वर्ष भी बारिश के कारण पर्यटकों की संख्या में काफी कमी आई है। इसका सीधा असर होटल कारोबार पर पड़ा है। जुलाई व अगस्त में होटलों की औसत ऑक्यूपेंसी महज 25 से 30 प्रतिशत के आसपास रही। भूस्खलन और सड़क धंसने जैसी घटनाओं के कारण पर्यटकों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है, जिसका प्रतिकूल असर पर्यटन पर पड़ता है। – होटल व्यवसायी, आशीष गोयल


Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल

    Spread the love

    Spread the loveगुप्तकाशी-लमगौंडी मोटरमार्ग पर एक स्कूल के ऊपर शनिवार अपराह्न सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा,…


    Spread the love

    गोपेश्वर: एक घंटे आफत की बारिश, सड़कें गदेरे में तब्दील, होटल-दुकानों में घुसा गंदा पानी

    Spread the love

    Spread the loveगोपेश्वर में शनिवार को करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने के साथ तेज बहाव में…


    Spread the love