रक्षाबंधन: हरिद्वार में जेल की सलाखों के पीछे बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार का बंधन, भावुक हुआ माहौल

Spread the love

क्षाबंधन पर्व पर जेल की सलाखों के पीछे भी भाई-बहन के प्रेम का रंग देखने को मिला। शुक्रवार को जिला कारागार में बंद भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

लंबे समय बाद आमने-सामने हुए भाई-बहनों की आंखें कई बार नम हो गईं। मुलाकात के दौरान जेल परिसर का माहौल भावुक नजर आया। रक्षाबंधन को देखते हुए जेल प्रशासन की ओर से बंदियों की बहनों के लिए विशेष मुलाकात की व्यवस्था की गई थी।
आम दिनों की अपेक्षा बहनों को मुलाकात के लिए अतिरिक्त समय दिया गया, जिससे वे अपने भाइयों के साथ कुछ पल सुकून से बिता सकें। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जेल पहुंचीं। मुलाकात के दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखद भविष्य की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को हर परिस्थिति में साथ देने का भरोसा दिलाया।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को विशेष रूप से मुलाकात का समय दिया गया। जेल प्रशासन की ओर से मुलाकात के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं, ताकि किसी को परेशानी न हो। पर्व को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मुलाकात की प्रक्रिया को भी व्यवस्थित रखा गया।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड कैबिनेट: सहकारिता नीति-2026 मंजूर, उपनलकर्मियों को राहत, अग्निवीरों के पुनर्रोजगार के लिए अलग सेल
  • Related Posts

    मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल

    Spread the love

    Spread the loveगुप्तकाशी-लमगौंडी मोटरमार्ग पर एक स्कूल के ऊपर शनिवार अपराह्न सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा,…


    Spread the love