उत्तरकाशी: गुलदार ने 11 वर्षीय पर बच्ची हमला कर किया घायल, मां और दादी के साथ घास लेने गई थी जंगल

Spread the love

चिन्यालीसौड़ विकासखंड के जेस्टवाड़ी गांव में बुधवार सुबह गुलदार ने घास लेने गई 11 वर्षीय कशिश पुत्री अरविंद बिष्ट पर हमला कर दिया। घटना डाडारी तोक की बताई जा रही है। कशिश अपनी मां और दादी के साथ घास लेने गई थी, तभी गुलदार ने उस पर झपट्टा मार दिया।

 

गुलदार ने बालिका की बाजू पर नाखून मारकर उसे घायल कर दिया। कशिश के चिल्लाने पर उसकी मां और दादी ने शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार वहां से भाग गया।

 

परिजन घायल बालिका को उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ लेकर पहुंचे। घटना की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। गुलदार के हमले के बाद जेस्टवाड़ी गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।


Spread the love
और पढ़े  रुड़की- चीनी और सरसों के बाद अब प्याज के दाम में आया भारी उछाल, दोगुना हुआ महंगा
  • Related Posts

    मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल

    Spread the love

    Spread the loveगुप्तकाशी-लमगौंडी मोटरमार्ग पर एक स्कूल के ऊपर शनिवार अपराह्न सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा,…


    Spread the love