देहरादून: कर्नल कोठियाल ने की प्रेस कांफ्रेंस, अग्निवीरों को लेकर कैबिनेट के फैसले पर CM धामी का जताया आभार

Spread the love

पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड की अग्निवीर सेल दूसरे राज्यों के लिए भी मिसाल है। दिसंबर और फरवरी में सेवा से लौटकर आ रहे करीब 1200 अग्निवीरों को धामी सरकार केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के अलावा राज्य पुलिस और कारपोरेट में रोजगार दिलाएगी। सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण भी मिलेगा।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कर्नल कोठियाल ने कहा कि प्रदेश के अग्निवीरों के पुनर्वास और सुरक्षित भविष्य को लेकर एक अलग और समर्पित अग्निवीर रोजगार सेल के साथ ही छह पदों के सृजन को भी मंजूरी मिली है। देश में ये अपनी तरह का अभिनव प्रयास है। बताया कि सीएम धामी ने 17 जुलाई को यूथ फाउंडेशन के कार्यक्रम में ये घोषणा की थी।

 

कर्नल कोठियाल ने कहा कि अग्निवीर रोजगार सेल सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय के अंतर्गत काम करेगा। सीएम इसकी लगातार निगरानी करेंगे। अग्निवीरों के लिए समर्पित यह सेल सिंगल विंडो सिस्टम होगा। ताकि रोजगार से संबंधित विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें। कर्नल कोठियाल ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद सैनिकों की स्मृति में उनके पैतृक गांवों में मूर्तियां स्थापित करने का निर्णय का भी स्वागत किया है।

 

सेना से सर्टिफिकेट लेकर लौटेंगे अग्निवीर

कर्नल कोठियाल ने बताया कि चार साल की सेवा पूरी कर 31 दिसंबर को पहला और फरवरी में दूसरा बैच आ रहा है। 25 प्रतिशत अग्निवीरों को तो सेना में ही समायोजित किया जाएगा। बाकी 75 प्रतिशत यानी करीब 1190 अग्निवीर वापस राज्य में आएंगे। इन अग्निवीरों के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसके अलावा उत्तराखंड में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण भर्तियों में दिया जाएगा। विशेषकर उत्तराखंड पुलिस में मौका दिया जाएगा। वहीं, राज्य सरकार की ये सेल कारपोरेट सेक्टर से भी बातचीत करके उनके रोजगार की राह बनाएगी। लौटने वाले अग्निवीरों को सेना की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

और पढ़े  आंखों में कीड़े...पूरे शरीर पर मिले चोट के निशान, डिक्री देवी के साथ मौत के बाद भी नहीं हुआ इंसाफ

 

कौशल बढ़ाने के साथ स्वरोजगार में भी मदद

कर्नल कोठियाल ने बताया कि अगर कोई अग्निवीर नौकरी के बजाए स्वरोजगार करना चाहेगा तो सरकार उसे लोन आदि में पूरी सुविधा देगी। किसी विभाग में काम करने के लिए अगर किसी तरह की विशेष ट्रेनिंग की जरूरत होगी तो वह भी सरकार कराएगी। रोजगार की संभावनाओं के लिए संवाद की दृष्टि से अग्निवीरों के चार वर्ष के अनुभव, योग्यता, कौशल और रूचि के अनुरूप विभिन्न विभागों, संस्थानों और निजी क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं की तलाश की जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल

    Spread the love

    Spread the loveगुप्तकाशी-लमगौंडी मोटरमार्ग पर एक स्कूल के ऊपर शनिवार अपराह्न सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा,…


    Spread the love