मसूरी-देहरादून मार्ग: पानीवाला बैंड के पास सड़क धंसने से यातायात प्रभावित, 2 दिन में डबल लेन होने की उम्मीद

Spread the love

सूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के निकट 19 अगस्त की रात करीब 11 बजे सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा धंसने से मार्ग सिंगल लेन रह गया था। इसके बाद से लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क को दोबारा डबल लेन बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विभाग को अगले दो दिनों में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।

सड़क धंसने के कारण वर्तमान में वाहनों की आवाजाही एक ही लेन से हो रही है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मौके पर सड़क के दोनों ओर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस कर्मी वाहनों को नियंत्रित करते हुए बारी-बारी से दोनों ओर का यातायात संचालित कर रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता प्रदीप सिंह शाही ने बताया कि सड़क को डबल लेन बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकेगी। लगातार बारिश के बीच सड़क निर्माण कार्य में विभागीय कर्मचारी और मशीनें जुटी हुई हैं।

Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड: SIR पर विवादों के बीच तीन जिलों में नौ पर्यवेक्षक तैनात, जानें किस जिले में किसे मिली जिम्मेदारी
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love