कमीशन और बंदरबांट’ का पैसा सभी में बराबर बंटेगा,जनता के पैसों पर डाका और फिर ईमानदारी’ की कसमें! देखें विडियो

Spread the love

नता के पैसों पर डाका और उस पर भी ‘ईमानदारी’ की कसमें! उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर नगर निगम से एक ऐसा सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसने लोकतंत्र के नुमाइंदों की नीयत पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। विकास कार्यों के लिए चुने गए पार्षद, पवित्र गंगाजल हाथ में लेकर यह कसम खाते दिख रहे हैं कि निगम से आने वाले ‘कमीशन और बंदरबांट’ का पैसा सभी में बराबर बंटेगा।

तस्वीरें शाहजहांपुर नगर निगम के पार्षदों की हैं। हाथ में पवित्र गंगाजल है, लेकिन इरादे जनता की गाढ़ी कमाई को हड़पने के। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सभी 60 वार्डो के पार्षद बाकायदा सौगंध खा रहे हैं कि निगम से जो भी “आमदनी” यानी अवैध कमीशन आएगा, वह सभी 60 पार्षदों में बराबर बांटा जाएगा।

​”जो भी निगम से आमदनी होगी, वह सभी 60 पार्षदों में बराबर बंटेगी… हमारे ग्रुप के किसी भी साथी पर आंच आई तो सब एक साथ खड़े होंगे… कोई गद्दारी नहीं करेगा।”

​जिस गंगाजल को सनातन परंपरा में सत्य और निष्ठा का प्रतीक माना जाता है, उसी की कसम खाकर यहां भ्रष्टाचार के बंटवारे का ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ तैयार किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शहर के सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। जनता सवाल पूछ रही है कि जिन्हें क्षेत्र के विकास, नाली, सड़क और सफाई के लिए वोट दिया गया था, क्या वे सिर्फ अपनी जेबें भरने का सिंडिकेट चला रहे हैं?

 

​इस पूरे मामले पर जहां विपक्ष और आम जनता पार्षदों की कार्यशैली पर कड़े सवाल उठा रही है, वहीं नगर निगम के आला अधिकारियों ने रहस्यमयी चुप्पी साध रखी है। 60 वार्डों वाले इस नगर निगम में पार्षदों का यह ‘कसमनामा’ अब सीधे-सीधे जांच और कार्रवाई की मांग कर रहा है।

और पढ़े  सावन का चौथा सोमवार- आज सावन का आखिरी सोमवार, पलट देगा इन राशियों की किस्मत

क्या आस्था की आड़ में भ्रष्टाचार का यह खेल यूं ही चलेगा या फिर प्रशासन इन कसमखोर पार्षदों पर कोई सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा?

 

क्या खाई कसम

जो भी निगम से आमदनी होगी वह सभी 60 पार्षदों में बराबर बटेगी और हमारे ग्रुप के जो लोग हैं, अगर किसी पर आँच जाती है तो सभी लोग एक साथ खड़े रहेंगे। कोई गद्दारी नहीं करेगा। इस कसम का सभी को पालन करना होगा।


Spread the love
  • Related Posts

    तेलंगाना के सूर्यापेट में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत,कई लोग घायल, 43 यात्री थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveतेलंगाना के सूर्यापेट में सुबह करीब 5:20 बजे एक प्राइवेट ट्रैवल बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य…


    Spread the love

    आज से प्याज और चीनी की खुदरा कीमतें घटने के आसार,55 रुपये प्रति किलो हुई चीनी

    Spread the love

    Spread the loveचीनी के आयात की अनुमति और सट्टेबाजी व जमाखोरी पर सरकार के अंकुश का असर अब दिखने लगा है। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया कि चीनी की…


    Spread the love