दिल्ली- 1 रुपया लेने के चक्कर में गवांए 95 हजार, जालसाजों ने कस्टमर केयर प्रतिनिधि बन की बात, फिर…

Spread the love

त्तम नगर इलाके में स्टोरी टीवी एप्लीकेशन के रिचार्ज का 1 रुपया वापस लेने के लिए कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च करना एक शख्स को भारी पड़ गया। साइबर जालसाजों ने कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर पीड़ित को व्हाट्सऐप कॉल की और लिंक भेजकर उसके मोबाइल को हैक कर लिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से यूपीआई के जरिए 95 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत पर द्वारका साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया है और तकनीकी जांच से जालसाजों की पहचान कर रही है।

जानकारी के मुताबिक कृपा शंकर शर्मा सपरिवार उत्तम नगर में रहते हैं। साइबर सेल में दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि उनसे स्टोरी टीवी एप का तीन महीने का रिचार्ज हो गया था। रिचार्ज की रकम वापस लेने के लिए उन्होंने गूगल पर स्टोरी टीवी का कस्टमर केयर नंबर तलाश करने के बाद उनसे संपर्क किया। खुद को कस्टमर केयर का कर्मचारी बताकर उसने कुछ देर बाद व्हाट्सएप कॉल करने की बात कहकर मोबाइल हैक कर लिया।
एयर इंडिया में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर करते थे ठगी
पूर्वी जिला पुलिस ने एयर इंडिया एयरलाइंस में ग्राउंड स्टाफ की नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। आरोपियों ने लक्ष्मी नगर इलाके में बकायदा एक कॉल सेंटर खोला था। यहां से पूरे देश में कॉल कर आरोपी बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी का झांसा देकर पैसे वसूलते थे। पुलिस ने मामले में दो युवतियों समेत कुल तीन आरोपियों को दबोचा है। इनकी पहचान मोहम्मद जैद (30), सदफ (24) और तनीषा (21) के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी से फिलहाल तीन वारदातें सुलझी हैं। 

और पढ़े  ओशन विनर- मालवाहक जहाज ओशन विनर बंगाल की खाड़ी में डूबा, चालक दल में 24 लोग,ICG-नौसेना क्या बोली?

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश,गर्मी से मिली राहत तो कई इलाकों में हुआ जलभराव

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार को सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, कुछ…


    Spread the love

    Delhi- आईटीओ पर कारों की टक्कर, दो विधायक समेत 6 घायल, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

    Spread the love

    Spread the loveआईपी इस्टेट इलाके में रविवार रात करीब एक सड़क हादसे में दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक अनिल झा और…


    Spread the love