देहरादून पटेलनगर गोलीकांड: दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 11 युवक नामजद, 4 गिरफ्तार

Spread the love

टेलनगर क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में एक युवक साहिल गोली लगने से घायल हुआ था, जिसका उपचार महंत इंदिरेश अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के 11 नामजद और अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के मुताबिक 20 अगस्त को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि स्विफ्ट कार सवार युवकों ने पटेलनगर क्षेत्र में फायरिंग की है और एक युवक घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। घायल साहिल को उसके साथियों ने उपचार के लिए महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया।
जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, एक पक्ष के सुजल, अंशुल, आदित्य, आर्यन, विशाल, दक्ष, साहिल और अन्य युवकों ने दूसरे पक्ष के गुरमीत, रमन, अमन और रोहित के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और उनके वाहन में तोड़फोड़ की।
इसके बाद गुरमीत और उसके साथियों ने आईटीएस कॉलेज के पास दूसरे पक्ष के युवकों पर फायरिंग की। युवक जब उनका पीछा करने लगे तो शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूड्स चौक के पास कार सवार युवकों ने दोबारा फायरिंग की। इसी दौरान साहिल को गोली लग गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ पटेलनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने मामले में सुजल पाल (21), आदित्य मलिक (23), अंशुल (23) और आर्यन (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: कांग्रेस के वंदेमातरम गायन से इनकार पर भाजपा ने की कड़ी निंदा, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-देशविरोधी सोच

पटेलनगर क्षेत्र में बढ़ रहा युवाओं का हुड़दंग
पटेलनगर क्षेत्र युवाओं के हुड़दंग और मारपीट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में एक रेस्टोरेंट के बाहर हुए विवाद में एक छात्र ने गोली चला दी थी। हालांकि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी। उससे पहले पांच जुलाई को स्कूटी की एक मामूली टक्कर के बाद उपजे विवाद में 10 से 15 युवकों के गुट ने एक युवक को बंधक बना लिया और निरंजपुर फल मंडी के अंदर एक दुकान में ले जाकर क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थीं। अब आपसी विवाद में कई राउंड गोली चलने की घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love