अल्मोड़ा: तेंदुए ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला, सिर-हाथ को पंजों से नोचा, बहू की चीख से बची जान

Spread the love

ल्मोड़ा जिले के स्याल्दे विकासखंड के ग्राम पंचायत गुमटी के फूलाई गांव में शुक्रवार तड़के घर में घुसे तेंदुए ने सो रही 88 वर्षीय वृद्धा पर हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

ग्राम प्रधान अमन बिष्ट ने बताया कि फूलाई निवासी परुली देवी (88) पत्नी स्व. आन सिंह रात करीब तीन बजे घर में सो रही थीं। इसी दौरान तेंदुआ घर के अंदर घुस आया और वृद्धा के सिर पर वार करने के साथ ही हाथों में पंजे मारकर उन्हें घायल कर दिया। वृद्धा के शोर मचाने पर घर में सो रही उनकी बहू जाग गई। उसने आसपास के लोगों को बुलाया, जिसके बाद ग्रामीण घायल वृद्धा को भिकियासैंण अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के लिए रामनगर रेफर कर दिया। वृद्धा की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
घटना के बाद क्षेत्र में हिंसक वन्यजीवों के हमलों को लेकर ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।
जौरासी रेंज के रेंजर आशुतोष जोशी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल वृद्धा का हाल जाना। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश और निगरानी के लिए प्रभावित क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि तेंदुए की सक्रियता वाले इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है और जल्द ही क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाएगा।

Spread the love
और पढ़े  एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी: 14 एशियाई देशों के स्केटर पहुंचे दून, CM धामी ने किया शुभारंभ
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love