उत्तराखंड- राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राज्य के 4 चेहरे शामिल, लेकिन प्रदेश के दो अहम पद खाली

Spread the love

विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत की तैयारियों में जुटी भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बेशक उत्तराखंड के चार चेहरों को जगह मिली है लेकिन महामंत्री संगठन के बाद अब प्रदेश प्रभारी की कुर्सी भी खाली हो गई है।

हाल ही में भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की है, जिसमें पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, महेंद्र पांडे, आलोक भट्ट को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। तीरथ रावत पूर्व में भी राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। अनिल बलूनी पूर्व की भूमिका में ही रहेंगे। महेंद्र पांडे भी पूर्व की भूमिका में ही हैं, आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सह संयोजक बनाया गया है।
इधर, अंकिता भंडारी हत्याकांड में छींटे पड़ने और विवादों में आने के बाद भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम राष्ट्रीय कार्यकारिणी से ही बाहर हो गए हैं। लिहाजा, उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश प्रभारी की कुर्सी भी फिलहाल खाली हो गई है। वहीं, अजय कुमार की विदाई के बाद से करीब तीन माह से महामंत्री संगठन की कुर्सी भी खाली पड़ी हुई है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये दोनों पद काफी अहम हैं। अब सबकी निगाहें राष्ट्रीय नेतृत्व पर हैं कि कब इनकी घोषणा हो।
चुनाव में टिकट वितरण से लेकर एकजुटता बनाने की जिम्मेदारी
भाजपा में प्रदेश प्रभारी की भूमिका केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन के बीच मुख्य सेतु की होती है। वे राज्य में पार्टी के विस्तार, चुनावी रणनीतियों को लागू कराने और नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बनाए रखने की देखरेख करते हैं। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों और नीतियों को राज्य तक पहुंचाना और राज्य की जमीनी रिपोर्ट केंद्र को देना भी उनका काम है। वहीं, राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करना, बूथ से लेकर जिला स्तर तक की गतिविधियों की समीक्षा करना, चुनाव के दौरान टिकट वितरण, रैलियों, जनसभाओं और प्रचार अभियानों की रूपरेखा तैयार करना और उसे जमीन पर उतारना, स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच मतभेदों या असंतोष को दूर कर पार्टी में एकजुटता बनाए रखने जैसी अहम जिम्मेदारी भी होती है। इसी प्रकार, महामंत्री संगठन भी पार्टी और संघ के बीच सेतु का कार्य करते हैं। बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पार्टी के दैनिक कामकाज, अभियानों और कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालन उनकी जिम्मेदारी होती है।

Spread the love
और पढ़े  चमोली- तमक नाले में लापता बीआरओ कर्मी का मिला शव, 12 दिन से लगातार चल रहा था रेस्क्यू अभियान
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love