चमोली टनल हादसा-: पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि की घोषणा

Spread the love

मोली में 13 अगस्त को हुए टनल हादसे के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से 19 अगस्त को जारी पत्र में इसकी जानकारी दी गई है।

पत्र के अनुसार, हादसे में मृत व्यक्तियों के परिजनों को दो लाख रुपये व गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार को पीड़ितों का आवश्यक विवरण ऑनलाइन एक्स-ग्रेशिया पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बैंक खाते से संबंधित प्रमाणित दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है।

पत्र में बताया गया है कि अनुग्रह राशि जारी करने के लिए पीड़ितों की आवश्यक जानकारी और बैंक विवरण निर्धारित प्रक्रिया के तहत दर्ज किए जाएंगे। जिलाधिकारी कार्यालय को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: आज भी दून और बागेश्वर में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 124 सड़क बंद
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love