चमोली के नारायणबगड़ क्षेत्र में आवारा और हिंसक कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के 10 विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
प्रमुख क्षेत्र पंचायत नारायणबगड़ द्वारा भेजे गए पत्र और जिलाधिकारी चमोली के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने इसके आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत इस दौरान अध्यापकों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।







