पत्नी और 5 बेटियों को रोता छोड़ गए रमन: दो साथियों के साथ नहाने गए थे, यमुना नदी में डूबने से हुई मौत

Spread the love

लीपुर के हिरणकी गांव स्थित यमुना नदी में दो साथियों के साथ नहाने गए 40 साल के रमण मुखिया की डूबने से मौत हो गई। शोर शराबा के बाद नाव लेकर वहां पहुंचे एक मछुआरा ने रमण को बाहर निकाला। पुलिस उसे तुरंत पास के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर  रही है।

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3:14 बजे यमुना नदी में एक व्यक्ति के डूबने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पता चला कि हिरणकी गांव के रहने वाले तीन लोग ठोकर नंबर 24 के पास यमुना में नहाने के लिए गए थे।

नहाते समय रमण मुखिया अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके साथ मौजूद लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर स्थानीय मछुआरा चंदर शेखर मुखिया नाव लेकर मौके पर पहुंचा। उसने काफी प्रयास के बाद रमण को पानी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस उसे पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

रमण अपनी पत्नी और पांच बेटियों के साथ रहता था। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने परिजनों और चश्मदीदों का बयान दर्ज किया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच के दौरान किसी तरह की आपराधिक साजिश या अन्य संदेहास्पद बात सामने नहीं आई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

और पढ़े  बच्चों को फोन के बाद हो रही सुरक्षा की चिंता? मोबाइल में आज ही करें ये सेटिंग्स..

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली पुलिस को बुरी तरह मारा, पुलिसकर्मियों की आंखों में डाल दिया मिर्च पाउडर, ईंट-डंडों से किया हमला

    Spread the love

    Spread the love दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को बुरी तरह मारा। घटना 22…


    Spread the love

    चीनी की जमाखोरी पर सख्ती: 70 से 80 रुपये तक पहुंचे दाम, UP समेत इन राज्यों में निगरानी के निर्देश जारी

    Spread the love

    Spread the loveत्योहारों से पहले बढ़ती कीमतों और कृत्रिम कमी को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने चीनी के जमाखोरों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। उत्तर…


    Spread the love