चमोली सुरंग हादसा: घायल एक और श्रमिक की मौत, एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Spread the love

टीएचडीसी की पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल में हुए हादसे में घायल एक और श्रमिक की मौत हो गई है। एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। हादसे में अब मृतकों की संख्या 11 हो गईहै।

हादसा 13 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे निर्माणाधीन टनल के करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर हुआ था। भारी भूस्खलन और पहाड़ी से पानी के रिसाव के कारण 22 श्रमिक फंस गए थे। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया था।
पहले दिन चार श्रमिकों के शव मिले, जबकि 14 अगस्त को तीन अन्य शव मिले। 15 अगस्त को एक और श्रमिक का शव मिला था। मंगलवार को सुबह एक शव और दोपहर में दूसरा शव भी मिल गया। इनकी पहचान लुकासा टोपनों (31) और चेतन पोयाम के रूप में हुई है। लुकासा झारखंड के और चेतन छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। 

कठिन परिस्थितियों में चला बचाव अभियान

टनल में 117 घंटे तक लगातार बचाव अभियान चलाया गया। टनल के अंदर भारी मात्रा में पानी और कीचड़ जमा था, जिसे निकालने के लिए पंपों का उपयोग किया गया। रेस्क्यू टीम ने कीचड़ और पानी के बीच सर्च अभियान जारी रखा। अंदर फंसी मशीनों को भी बाहर निकाला गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान विकट परिस्थितियों में बारी-बारी से अंदर जाकर अभियान चलाते रहे। जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने बताया कि हादसे में कुल 10 लोगों की मौत हुई है।

और पढ़े  देहरादून- प्रदेश के बहादुर बच्चों को इस साल से मिलेगा बाल वीरता पुरस्कार

 

बड़ी परियोजनाओं पर रोक की मांग

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती ने पहाड़ों में हाइड्रो प्रोजेक्ट को तुरंत बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ये कंपनियां मौत का प्रोजेक्ट बन गई हैं और पहाड़ खोखले हो चुके हैं। सती के अनुसार, इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को कोई लाभ नहीं, बल्कि केवल नुकसान हो रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड HC: हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने और बिना केंद्र सरकार की अनुमति के भूमि आरक्षित करने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर…


    Spread the love

    नैनीताल- अपराधियों पर शिकंजा: DM ललित मोहन रयाल ने छह अपराधियों को 6 माह के लिए किया जिला बदर

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने छह अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई गुंडा नियंत्रण कानून के…


    Spread the love