दिल्ली के निहाल विहार इलाके के लक्ष्मी पार्क में शुक्रवार को एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की उसके घर में पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 31 साल के विनय कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। मृतक के परिवार वालों ने हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है।
पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पत्नी, उसके दो भाई समेत चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।





