Today Horoscope 21 August 2026 आज इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, धन लाभ के बन रहे योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

मेष–आज आपको समझ आएगा कि हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखना ही असली ताकत है। काम में सहयोग भी मिलेगा और जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी, इसलिए मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन उसका अच्छा परिणाम भी मिलेगा। व्यापार में खासकर लोहे या निर्माण सामग्री से जुड़े काम करने वालों को लाभ मिल सकता है। अचानक बढ़ते खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं, इसलिए संभलकर चलें। रिश्तों में गुस्से को हावी न होने दें।

 

वृषभ- आज का दिन घर-परिवार में सुकून और खुशियां लेकर आएगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और अगर किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था, तो उसे दूर करने का यह सही समय है। ससुराल पक्ष से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में आपकी मेहनत की तारीफ होगी और सम्मान बढ़ेगा। आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च भी साथ-साथ चलते रहेंगे।

मिथुन- आज पुराने अधूरे काम पूरे होने से मन काफी हल्का महसूस करेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, हालांकि काम का दबाव थोड़ा मानसिक तनाव दे सकता है। परिवार में कोई अच्छी खबर माहौल को खुशनुमा बना देगी। जीवनसाथी और बच्चों का प्यार व सहयोग आपका हौसला बढ़ाएगा। मां की सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है।

कर्क- आज मन में कुछ उलझनें रह सकती हैं और कामकाज में चुनौतियां भी सामने आएंगी। हालांकि, धैर्य और समझदारी से आप परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। सरकारी काम में रुकावट आने की संभावना है, इसलिए किसी प्रक्रिया में जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के साथ छोटी बात पर तकरार हो सकती है, इसलिए शांत रहना ही बेहतर होगा। मां की सेहत चिंता बढ़ा सकती है।

और पढ़े  Today Horoscope 04 October 2026 आज होगी इन राशि वालों की बल्ले-बल्ले, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत, जानें आज का अपना दैनिक राशिफल..

सिंह- सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। चंद्रमा के लग्‍न में होने के नाते आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे लेकिन गुरु के अष्‍टम भाव में होने के कारण संतान और प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। यूरिन से सम्‍बन्धित कुछ समस्‍या हो सकती है। कुल मिलाकर मध्‍यम स्थिति स्‍वास्‍थ्‍य की बनी हुई है लेकिन एक दो दिन अच्‍छा गुजरेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

कन्‍या- स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे। आर्थिक मामले को लेकर थोड़ी परेशानी में रहेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा चिंताकारी सृष्टि का सृजन दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला- शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापार भी सही चल रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक- शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा है। प्रेम और संतान अद्भुत चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

धनु- भाग्‍य का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर साथ मिलेगा। व्‍यापार भी सही दिख रहा है। तांबे की कोई वस्‍तु पास रखें और अच्‍छा होगा।

मकर- चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। एक दिन और प्रतिकूल परिस्थितियां दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चलेगा। ताम्रपात्र दान करें।

और पढ़े  Today Horoscope 01 October 2026 आज इन 3 राशि वालों के लिए बन रहे हैं लाभ के योग, जानें बाकी राशियों के क्या है हाल...

कुंभ- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आपकी कोई काम को लेकर कार्यक्षेत्र में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आप छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें। यदि आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।

मीन- आज का दिन आपके लिए उत्साह और सकारात्मकता लेकर आएगा। कामकाज का माहौल अनुकूल रहेगा और आपके सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। किसी दोस्त की मदद से कोई जरूरी काम पूरा होगा। नया काम शुरू करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन सकती हैं। पुराने अटके हुए धन की वापसी के संकेत हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। परिवार से सुख और सहयोग मिलेगा तथा धार्मिक या पुण्य कार्यों में मन लगेगा।

  • Related Posts

    Today Horoscope 06 October 2026 आज इन राशि के जातको को संभलकर लेना होगा फैसला, जानें आज का राशिफल।

    मेष- आज का दिन आपको काफी व्यस्त रखने वाला है। एक साथ कई काम सामने आ सकते हैं, लेकिन हर जिम्मेदारी अपने सिर लेने के बजाय यह तय करें कि…

    Today Horoscope 05 October 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, नौकरी-कारोबार में बढ़ेगी तरक्की, पढ़ें अपना आज का राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन आपको कई कामों में व्यस्त रख सकता है। एक साथ कई जिम्मेदारियां सामने हों तो घबराने के बजाय प्राथमिकता तय करके आगे बढ़ें। संतान से…