चाय की चुस्की हुई मंहगी: टूटा 80 साल का रिकॉर्ड, 61 रुपये किलो पहुंची चीनी

Spread the love

प्रदेश की 19 मिलें लगातार दाम बढ़ाती जा रही हैं, जिससे चीनी के दाम आठ दशक के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए हैं। डेढ़ माह के भीतर 17 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है और पिछले एक पखवाड़े से रोजाना एक से दो रुपये दाम बढ़ रहा है। बुधवार को अलीगढ़ में चीनी 61 रुपये प्रति किलोग्राम में बिक रही थी।

कुछ व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में चीनी की कीमत 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है। रोजाना बढ़ रहे दाम से बाजारों में दुकानदार-ग्राहकों के बीच बहस भी शुरू हो गई है। चीनी की इस महंगाई की वजह गन्ना से अधिकाधिक मात्रा में एथनॉल के निर्माण को बताया जा रहा है। थोक व्यापारियों के अनुसार चीनी के भाव को नियंत्रित करने और घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार अक्तूबर से एथनॉल उत्पादन में गन्ना के इस्तेमाल को सीमित करने पर विचार कर रही है, जिससे आपूर्ति बढ़ेगी और भाव नियंत्रित होंगे।
इनका कहना है… 

जुलाई में छह रुपये किलो तक भाव बढ़े थे, तब से कम नहीं हुए हैं। डेढ़ माह में 17 रुपये किलो तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। चीनी मिलों में एथनॉल उत्पादन बढ़ाए जाने चीनी उत्पादन कम हुआ है और भाव बढ़े हैं। -विशाल भगत, थोक व्यापारी।

चीनी की कीमत रोजाना बढ़ने से अब ग्राहक बहस कर रहे हैं। उन्हें समझाना मुश्किल हो रहा है। सावन और त्योहारी सीजन में चीनी की मांग बढ़ने का भी असर है।-मनोज कुमार, फुटकर व्यापारी।

चीनी की कीमतें अपने रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। महंगाई से परेशान आम आदमी के लिए यह एक और बड़ा झटका है। अब घर पर भी कुछ मीठा बनाना मुश्किल हो रहा है। -सुभाष राजा, फुटकर व्यापारी।

और पढ़े  स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के 'लड्डुओं' पर डाका: ग्रामप्रधान के करीबियों पर बंदरबांट का आरोप

 

 

थोक बाजार में ऐसे बढ़ रहा भाव

  • एक जुलाई : 44 रुपये किलो
  • एक अगस्त : 50 रुपये किलो
  • 19 अगस्त : 61 रुपये किलो
  • डेढ़ माह में : 17 रुपये किलो बढ़े
  • जिले में खपत : 1250 क्विंटल प्रतिदिन

 

 

प्रदेश की चीनी मिलों में भाव (रुपये / क्विंटल)
एक अगस्त             19 अगस्त
अनूपशहर : 4680             5620
बदायूं : 4680             5570
बागपत : 4680             5700
बिलरायन : 4635             5610
बीसलपुर : 4635             5600
रुद्रबिलासपुर : 4680 5620
गजरौला : 4680             5650
घोसी : 4635             5700
कायमगंज : 4635            5650
नानौता : 4680             5650
नानपारा : 4635             5690
पुवायां : 4635             5750
पूरनपुर : 4635             5750
रमाला : 4680             5650
सम्पूर्णनगर : 4635 5600
सरसावा : 4680 5700
सतियाओ : 4635 5640
सुल्तानपुर : 4635 5700
तिलहर : 4635 5600
नोट : इस भाव में 350 रुपये प्रति क्विंटल और जोड़े जाते हैं जिसमें भाड़ा और पांच फीसदी जीएसटी भी शामिल है। इस तरह से भाव लगभग 6000 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    BJP विधायक से माफी, अब फिर बदला बाल योगी का सुर, बोले- झुका नहीं, बुजुर्ग समझकर जताया था खेद

    Spread the love

    Spread the loveआगरा की  फतेहपुर सीकरी के वर्तमान विधायक चौधरी बाबूलाल पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जानकारी के मुताबिक मलपुरा में बाल…


    Spread the love

    लखनऊ में पति ने बैंक मैनेजर पत्नी-बहन को मार डाला, फिर लाश के सामने की आत्महत्या

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ में गुरुवार को बड़ी वारदात सामने आई है। पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार…


    Spread the love