नैनीताल- Road Accident: खुर्पाताल में खाई में गिरी गुजरात नंबर की थार, पांच युवक-युवतियां घायल

Spread the love

कालाढूंगी से नैनीताल की ओर आ रही गुजरात नंबर की एक थार खुर्पाताल स्थित मनसा देवी मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में थार सवार दो युवक और तीन युवतियां घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सुबह सभी जीजे 18 बीके  9777 कार से नैनीताल की ओर आ रहे थे। खुर्पाताल मनसा देवी मंदिर के समीप कार अनियंत्रित होने के बाद करीब 100 मीटर नीचे जाकर खाई में अटक गई। गनीमत रही कि वाहन झील में गिरने से बच गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला।
घायलों को उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक युवक और एक युवती को हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है सभी दर्शन के लिए कैंची धाम जा रहे थे।
कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि घायलों निधि श्रीवास्तव ( 22) गोरखपुर नोएडा, शिवेंद्र श्रीवास्तव( 25) निधि का भाई , लिवांशु (20)  राजस्थान, ऐश्वर्या (21)  जयपुर, पिंकी (21) कानपुर हैं।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- चेकिंग के दौरान प्रेमनगर में पुलिस मुठभेड़, गैंगस्टर घायल, दोनों पैरों में लगी गोली, साथी फरार
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love