पौड़ी : पुलिस ने किया राजस्व क्षेत्रों मे अर्द्धसैनिक बल के साथ फ्लैग मार्च

आज जनपद पुलिस व अर्द्धसैनिक बल द्वारा राजस्व क्षेत्र पैडुल, परसुंडाखाल, अगरोड़ा आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान जवानों द्वारा स्थानीय नागरिकों से आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करने, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव में पुलिस एवं प्रसाशन का सहयोग करने एवं आमजन को जानकारी देकर धारा-144 सीआरपीसी के प्रावधानों का पालन करने की अपील की गयी। साथ ही वर्तमान में चल रहे कोविड-19 के नये वेरियेन्ट ओमिक्रोन के बढ़ते प्रसार के दृष्टिगत मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने एवं निश्चित समयन्तराल में अपने हाथो को सैनिटाइज कर राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोविड गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
राजस्व क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर जनपद पुलिस एंव पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने फ्लैग मार्च कर जनता को इस बात का विश्वास दिलाया है कि वो उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं।
फ्लैग मार्च में उपनिरीक्षक वजिन्द्र सिंह नेगी के साथ-साथ पुलिस, राजस्व पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल के अन्य अधिकरी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

और पढ़े  भवाली: 15 लाख के जेवर चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…