थराली /चमोली : टैबलेट पाकर खुश हैं दसवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राएं।।

सरकार के द्वारा सरकारी स्कूलों के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए आनलाइन पढ़ाई के लिए टैबलेट दिए जाने से बोर्ड परीक्षार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है लेकिन एक बात गौर करने वाली यह भी है कि पहाड़ों में बहुत से क्षेत्रों में मोबाइल कनैक्टिविटी बिल्कुल जीरो हैं।ऐसे में आनलाइन पढ़ाई के लिए यह टैबलेट खिलोने बनकर रह जाने का अंदेशा भी पैदा कर सकते हैं।
बहरहाल बैंकों और मोबाइल दुकानों में लगी स्कूली छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों की भीड़ भी उनकी खुशियां बयां तो कर ही रही हैं।

हालांकि दूसरी तरफ उन छात्र छात्राओं में मायूसी भी देखने को मिल रही है जो निजी स्कूलों में पढ़ रहे हैं। सरकार ने प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों के लिए टैबलेट खरीदने की धनराशि नहीं दी है। जिस कारण वे मायूस हैं।

गौरतलब है कि सरकार ने प्रत्येक सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बोर्ड परीक्षार्थियों के खातों में टैबलेट खरीदने के लिए 12 हजार रुपए की धनराशि भेजी हैं। और बोर्ड परीक्षार्थी जमकर टैबलेट की खरीददारी कर रहे हैं।

और पढ़े  भराड़ीसैंण: सियासी माहौल तो गरमाया पर मुद्दों को नहीं मिली धार, कुल 8 घंटे चार मिनट चली सदन की कार्यवाही
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…