दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड प्रकरण में कानूनी प्रक्रियाओं का सामना कर रहे उत्तराखण्ड निवासी शेफ केशव नेगी ने आज सीएम धामी से मुलाकात की। शिष्टाचार भेंट कर उन्होनें सीएम का सहयोग एवं संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार का दायित्व है कि वह अपने नागरिकों का मनोबल बढ़ाए और उन्हें न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराए। उन्होंने अधिकारियों को भी ऐसे मामलों में आवश्यक समन्वय बनाए रखते हुए यथासंभव सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने इससे पूर्व केशव नेगी से दूरभाष पर वार्ता कर उनका हालचाल जाना था और उन्हें भरोसा दिलाया था कि प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है।








