PM Modi-: ‘हमें दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा’, लाल किले से PM मोदी ने देशवासियों को किया आगाह

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए माओवाद और नक्सलवाद पर बात की और कहा कि देश अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है और जो इलाके कभी नक्सलवाद के गढ़ थे, वहां आज विकास का तिरंगा लहरा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों को उस कट्टर सोच के प्रति भी आगाह किया, जो नक्सलवाद खत्म होने के बाद भी कुछ लोगों के दिमाग में जिंदा है। उन्होंने कहा कि हमें इन दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा, जो देश की नीतियों और विकास को प्रभावित करते हैं।

‘जहां कभी धरती रक्तरंजित थी, आज वहां विकास का तिरंगा लहरा रहा’
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, ‘माओवाद-नक्सलवाद ने देश के कई परिवारों को बर्बाद किया। चार दशक तक इसने देश की बड़ी आबादी को बंदूक की नोक पर दबोच कर रखा था। देश के नागरिकों की रक्षा में देश साढ़े तीन हजार सुरक्षाबल और पुलिस के जवानों को जान की बाजी लगानी पड़ी। नक्सलवाद ने देश की धरती को लहूलुहान कर दिया। 2014 में जब आपने हमें मौका दिया तभी हमने संकल्प किया था कि हम नक्सलवाद को देश से खत्म करेंगे। हम उसे पूरी तरह खत्म करने की दिशा में हैं। जहां पर कभी नक्सलियों की गोलियां चलती थीं, जहां कभी धरती रक्तरंजित होती थी, आज वहां विश्वास, प्रयास और विकास का तिरंगा लहरा रहा है।’
दिमागी नक्सलियों से सावधान रहने की जरूरत
पीएम मोदी ने कहा, ‘देश की सत्ता में वर्षों तक माओवादी सोच वाले लोग जगह बनाकर बैठे थे। इन लोगों ने सरकारों की नीतियों को भी प्रभावित किया था। हमें नक्सलवादियों से देश को आजाद कराने में मदद मिली है। हथियार वाले नक्सल तो गए लेकिन दिमाग वाले नक्सल देश में हैं। यह देश को हिंसा में घसीटने की कोशिश में जुटे हैं। हमें इन दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा। इन्हें अलग-थलग करना होगा।’
सिविल डिफेंस का बड़ा नेटवर्क बनाएगी सरकार
पीएम मोदी ने कहा, ‘सुरक्षित भारत बनाना हमारा दायित्व है। सुरक्षा सीमा के अंदर हो या बाहर हम सबके लिए तैयार हैं। जरूरी नहीं कि युद्ध सीमाओं पर हो, आज तेल रिफाइनरियों पर हमले हो रहे हैं, बैंकिग क्षेत्र हमलों का शिकार हो रहे हैं। हमें इन क्षेत्रों की सुरक्षा भी करनी है। हमें देश की सुरक्षा के लिए नागरिकों को भी आगे लाना है। मैं लाल किले से एलान कर रहा हूं कि हम जल्द ही सिविल डिफेंस का देश में एक बड़ा नेटवर्क खड़ा करेंगे, जो आधुनिक चुनौतियों का सामना करेगा। इसमें युवाओं की बड़ी भागीदारी होगी।’

Spread the love
और पढ़े  एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर नियम की मांग कैसे SC पहुंची, सरकार का इस पर क्या रुख?
  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस 2026- जेन-जी और AI ट्रेनिंग, 76 मिनट के भाषण में PM मोदी ने बताया 2047 के भारत का विजन

    Spread the love

    Spread the loveभारत अपनी स्वतंत्रता के 80 साल पूरे होने के अवसर पर जश्न मना रहा है। 1947 में मिली आजादी के बाद से हर साल देश का मुख्य समारोह…


    Spread the love

    PM मोदी का लाल किले से बड़ा एलान, कहा- युवा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता,फ्री ऑनलाइन कोचिंग, AI की ट्रेनिंग

    Spread the love

    Spread the loveलाल किले की प्राचीर से देश के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कई बड़े एलान किए। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को विकसित भारत की सबसे बड़ी…


    Spread the love