13 साल से लंबित वजीराबाद जल परियोजना को मंजूरी, 2,574 करोड़ की लागत से होगा जल नेटवर्क का आधुनिकीकरण

Spread the love

दिल्ली की वजीराबाद जल आपूर्ति सुधार परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। दिल्ली सरकार के आर्थिक कार्य विभाग की स्क्रीनिंग कमेटी ने 2,574 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी है। जल नेटवर्क के आधुनिकीकरण की इस परियोजना में एशियन डेवलपमेंट बैंक से मदद मिलेगी। वजीराबाद जल परियोजना की योजना वर्ष 2013 में बनाई गई थी, लेकिन करीब 13 साल से यह लंबित थी। अब सरकार ने इस पर काम शुरू करने की तैयारी की है।

परियोजना के तहत जल शोधन संयंत्र से घरों तक पानी पहुंचाने वाली व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। नई पाइपलाइनें बिछाने के साथ पुरानी और क्षतिग्रस्त लाइनों को बदला जाएगा। जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि वजीराबाद परियोजना दिल्ली के जल ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। सरकार का लक्ष्य ऐसा जल नेटवर्क तैयार करना है, जो आने वाले दशकों तक दिल्ली की जरूरतें पूरी कर सके।

नेटवर्क  बेहतर होने  से जल हानि में आएगी कमी
परियोजना के तहत वजीराबाद जल शोधन संयंत्र, भूमिगत जलाशयों और पंपिंग ढांचे का उन्नयन किया जाएगा। मौजूदा जल नेटवर्क को बेहतर तरीके से जोड़ा जाएगा, जिससे पानी का दबाव, वितरण और आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ेगी। घरेलू सेवा कनेक्शनों को भी व्यवस्थित किया जाएगा। जिन इलाकों में औपचारिक कनेक्शन नहीं हैं, उन्हें नियोजित जल आपूर्ति से जोड़ा जाएगा।

Spread the love
और पढ़े  विमान टर्बुलेंस: पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया, 300 फीट नीचे आ गई थी फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट
  • Related Posts

    सांसद पप्पू यादव को तुरंत मिले अतिरिक्त PSO, दिल्ली HC का केंद्र सरकार को सख्त निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को अतिरिक्त निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) तुरंत उपलब्ध कराए। कोर्ट…


    Spread the love

    “वंदे मातरम” बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, जन गण मन जैसा मिलेगा कानूनी संरक्षण, कितनी होगी सजा?

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को एक विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसके तहत जानबूझकर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गायन में बाधा डालना या उसे रोकना अपराध माना जाएगा।…


    Spread the love