दिल्ली-NCR में मानसून मेहरबान: कई इलाकों में झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी-उमस से मिली राहत

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मानसून जमकर बरस रहा है। सोमवार दोपहर दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में काले बादल छा गए और झमाझम बारिश हुई। नोएडा के कई सेक्टरों में भी तेज बारिश दर्ज की गई।

 

पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने दिल्ली-एनसीआर के मौसम को खुशनुमा बना दिया है। मानसून की सक्रियता के चलते कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। हालांकि, बारिश ने उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत दी है।

 

बारिश से नोएडा के कई इलाकों में लोग बचते नजर आए। तेज बारिश के दौरान कई बाइक सवारों ने ओवरब्रिज के नीचे वाहन रोककर खुद को भीगने से बचाया। नोएडा में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बीते दिनों हुई तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी और सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम भी देखने को मिला।

और पढ़े  कैबिनेट के अहम फैसले: रेलवे के सात हाई-डेंसिटी कॉरिडोर होंगे फोर-ट्रैक, कई रूटों पर बढ़ेगी क्षमता
  • Related Posts

    ब्रिक्स सम्मेलन- दुनिया की 50% आबादी और 40% GDP का प्रतिनिधित्व करते हैं ब्रिक्स देश: PM मोदी

    जधानी नई दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में 12 और 13 सितंबर को आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए वैश्विक नेताओं का आगमन जारी है। सम्मेलन में हिस्सा…

    ब्रिक्स समिट से पहले बोले PM मोदी- वैश्विक मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा की उम्मीद

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में दुनिया के कई देशों के नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में जुटेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस…