Weather-: दिल्ली में आज भी बरसेंगे बदरा, यलो अलर्ट जारी, जानें अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में सोमवार को तेज धूप के बाद दोपहर में हुई बारिश ने लोगों को राहत दी। अब मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं। ऐसे में शिवरात्रि पर मंदिरों में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने निकलने वाले श्रद्धालुओं को बारिश का सामना करना पड़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग मानक केंद्र पर शाम 5:30 बजे तक चार मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। अगस्त के शुरुआती 10 दिनों में ही यहां 233.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जो अगस्त की दीर्घकालिक औसत बारिश 233.1 मिमी से अधिक है।

सुबह से दोपहर तक ज्यादातर इलाकों में बारिश
आईएमडी के अनुसार मंगलवार सुबह से दोपहर के बीच दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। शाम और रात में भी हल्की बारिश के आसार हैं। ऐसे में मंदिरों में जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को मौसम को देखते हुए घर से निकलने की सलाह दी गई है।

 

12 अगस्त को दोपहर से शाम के बीच एक-दो बार बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 13 और 14 अगस्त को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। 15 अगस्त को सुबह से दोपहर और शाम के बीच अलग-अलग समय पर बारिश हो सकती है। 16 अगस्त को भी दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।

 

अगले छह दिन 32 से 35 डिग्री रह सकता है अधिकतम तापमान
अगले छह दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री और न्यूनतम 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। रुक-रुककर बारिश और बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रह सकता है। हालांकि, जलाभिषेक के लिए निकलने वाले श्रद्धालुओं को बारिश को देखते हुए छाता और अन्य जरूरी सामान साथ रखने की जरूरत होगी।

और पढ़े  सत्य निकेतन पीजी हादसा: 3 आरोपी गिरफ्तार, हरिराम और पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, बेटे को दो दिन की पुलिस कस्टडी
  • Related Posts

    ब्रिक्स समिट 2026: शी जिनपिंग भारत पहुंचे, पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ चीनी राष्ट्रपति का विमान,पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वह 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत दौरे पर आए हैं। सम्मेलन से इतर…

    AI से पूछा मानव विनाश कैसे करोगे: इन चार टूल्स के जवाबों ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता..

    क्या भविष्य में एआई बेकाबू होकर इंसानियत के वजूद को खत्म कर सकती है? इसी गंभीर चिंता के बीच बिजनेस इंसाइडर की टीम ने दुनिया के चार सबसे लोकप्रिय एआई…