हेमकुंड साहिब- 10 अक्तूबर को बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, इस वर्ष रिकॉर्ड श्रदालुओं ने टेका मत्था

हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 10 अक्तूबर को बंद होंगे। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि यात्रा 10 अक्तूबर को औपचारिक रूप से बंद कर दी जाएगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि निर्धारित तिथि से पूर्व अपनी यात्रा पूर्ण कर लें।

इस वर्ष हेमकुंड साहिब की यात्रा का शुभारंभ 23 मई को विधि-विधान के साथ हुआ था। कपाट खुलने के बाद से अब तक देश-विदेश से 2 लाख 38 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र धाम के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में निरंतर उत्साह बना रहा।
हेमकुंड घाटी में खिले फूल, ब्रह्मकमल ने बढ़ाई प्राकृतिक सुंदरता
वर्तमान समय में हेमकुंड घाटी फूलों से गुलजार है। वैली ऑफ फ्लावर्स में खिलने वाले सभी प्रकार के फूल यहां भी अपनी पूरी सुंदरता के साथ खिले हुए हैं। इसके साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले दुर्लभ ब्रह्मकमल भी खिले हुए हैं। ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे इस सुखद और मनमोहक प्राकृतिक दृश्य का भरपूर लाभ उठाएं व प्रकृति की इस अद्भुत छटा का आनंद लें।

15 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित है पवित्र धाम
हेमकुंड साहिब सिख परंपरा में अत्यंत पवित्र एवं महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह धाम समुद्र तल से 15,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर सात बर्फ से ढके शिखरों और स्वच्छ हिमानी झील के मध्य स्थित है। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने उत्तराखंड सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बल, सेना, सेवादारों तथा समस्त संगत के सक्रिय सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में सेवानिवृत्त पेंशनरों के पहली बार बनेंगे पहचान पत्र, एसओपी जारी करने की कवायद शुरू
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…