Jharkhand: आज छात्र आंदोलनकारियों का विधानसभा मार्च, निषेधाज्ञा लागू, रांची पुलिस की रणनीति क्या?

Spread the love

झारखंड पुलिस ने सोमवार को होने वाले ‘विधानसभा मार्च’ के मद्देनजर विधानसभा परिसर के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी है। राज्य में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ दो सप्ताह से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने यह मार्च बुलाया है। शहर भर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भाजपा नेता अमर बाउरी ने आरोप लगाया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को “घर में नजरबंद” कर दिया गया है।

बाउरी, जो पार्टी के प्रदेश महासचिव भी हैं, ने कहा कि सरकार साहू के आवास के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात करके “सफलता प्राप्त नहीं कर पाएगी”। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य विधानसभा में प्रस्तावित घेराव को देखते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) मनोज कौशिक ने कहा कि छात्रों के प्रस्तावित विधानसभा मार्च के दौरान अशांति की आशंका के मद्देनजर पुलिस प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है।
सुरक्षा व्यवस्था कैसी, निषेधाज्ञा में क्या?
विधानसभा भवन के 750 मीटर के दायरे में 6 से 12 अगस्त तक निषेधाज्ञा पहले ही लागू कर दी गई है। यह आदेश इन दिनों सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। रांची में विरोध मार्च के मद्देनजर रविवार आधी रात से जमशेदपुर में भी ऐसा ही आदेश लागू किया गया है। रांची के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने कहा कि मार्च के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रमुख स्थानों पर बैरिकेड लगाए गए हैं और पूरे शहर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
छात्रों से अपील और चेतावनी में क्या?
पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक ने छात्रों से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि छात्रों ने दो सप्ताह से अधिक समय से चल रहे विरोध प्रदर्शन में अनुशासन दिखाया है। कौशिक ने यह भी कहा कि यह छात्रों की जिम्मेदारी है कि असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों को मार्च में शामिल होने से रोका जाए। रांची जिला प्रशासन ने आंदोलनकारी छात्रों से किसी भी प्रकार के आक्रामक प्रदर्शन में भाग न लेने की अपील की है। प्रशासन ने विधानसभा मार्च के दौरान हिंसा और अवैध गतिविधियों के प्रति भी आगाह किया है।

और पढ़े  छात्रों और सरकार के बीच बैठक खत्म,JPSC परीक्षा होगी रद्द, सरकार और छात्रों में बनी सहमति

जेपीएससी और JSSC को लेकर विरोध प्रदर्शन, मौजूदा स्थिति क्या?
छात्रों का विरोध प्रदर्शन रविवार को 16वें दिन में प्रवेश कर गया। इनमें से छह छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भूख हड़ताल पर हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि झारखंड के विभिन्न हिस्सों से राज्य की राजधानी आ रहे सैकड़ों छात्रों को पुलिस जबरन रोक रही है। पुलिस अधीक्षक रंजन ने कहा कि हम कानून व्यवस्था बिगड़ने के कारण किसी भी छात्र के कॅरिअर पर कोई दाग नहीं लगने देना चाहते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    JPSC के पूर्व चेयरमैन खियांग्ते गिरफ्तार, CID की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते को कथित परीक्षा अनियमितता के मामले में सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई JPSC की 14वीं…


    Spread the love

    गुरुजी जिंदा होते तो हमारे साथ खड़े होते, शिबू सोरेन का नाम लेकर देवेंद्र नाथ महतो ने साधा निशाना

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने ‘विधानसभा घेराव’ मार्च…


    Spread the love