आज सावन का दूसरा सोमवार- जानें जलाभिषेक विधि और पूजा के 4 खास मुहूर्त

Spread the love

सावन माह का दूसरा सोमवार व्रत 10 अगस्त 2026 को रखा जा रहा है। इस तिथि पर आर्द्रा नक्षत्र और वज्र योग का शुभ संयोग रहेगा। मान्यता है कि, सावन सोमवार पर महादेव की पूजा और रुद्राभिषेक करने से प्रभु प्रसन्न होते हैं। साथ ही साधक पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। चूंकि सावन में सृष्टि का कार्यभार भी महाकाल के हाथों में होता है, इसलिए इस समय किए गए पुण्य कार्यों से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है और उसे मनचाहे परिणाम प्राप्त होते हैं। इस दिन जलाभिषेक करने की विशेष मान्यता है। आइए इसकी संपूर्ण विधि जानते हैं।

 

पूजा का मुहूर्त

  • सावन सोमवार पूजा मुहूर्त – सुबह 5:47 से 7:27 बजे तक और सुबह 9:07 से 10:47 बजे तक।
  • सोम प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त – रात 7:05 बजे से रात 9:14 बजे तक।
  • अमृत चौघड़िया – सुबह 5 बजकर 47 मिनट से लेकर 7 बजकर 27 मिनट तक।
  • शुभ चौघड़िया – सुबह 9 बजकर 7 मिनट से लेकर 10 बजकर 46 मिनट तक।
  • अमृत चौघड़िया – शाम 5 बजकर 25 मिनट से लेकर 7 बजकर 5 मिनट तक।

 

जलाभिषेक की विधि

  • सावन के दूसरे सोमवार पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए सबसे पहले शिवलिंग के सामने हाथ जोड़कर महादेव का स्मरण करें।
  • अब सबसे पहले एक साफ लोटे में जल लें और उसमें गंगाजल की कुछ बूंदें डालें।
  • इस जल में अब दूध, दही, शहद, घी, शक्कर और गन्ने का रस मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित कर दें।
  • इस समय इस मिश्रण को पतली धारा के रूप में शिवलिंग पर चढ़ाएं।
  • फिर गंगाजल और साफ जल एक बार अर्पित करें।
  • कुछ काले तिल, फूल, अनाज और चावल शिवलिंग पर रखें।
  • इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
  • महादेव को बेलपत्र, फूल व शहद चढ़ाएं।
  • आटे का दीपक जलाकर महादेव की आरती करें।
और पढ़े  16 अगस्त को अलवर आएंगे गृह मंत्री शाह, 700 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, बारिश से बदला जनसभा स्थल

Spread the love
  • Related Posts

    KBC 18 में बड़ा बदलाव, अब लाइफलाइन भी कमानी पड़ेगी; डायरेक्टर अरुण बोले- इस बार ‘सोचना पड़ेगा’

    Spread the love

    Spread the loveसाल 2000 में जब ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शुरू हुआ था, तब जानकारी हासिल करने के लिए किताबें, अखबार और लाइब्रेरी का सहारा लेना पड़ता था। अब 2026 में…


    Spread the love

    मानसून- हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, असम की बाढ़ में 100+ मौतें, IMD की ताजा चेतावनी क्या?

    Spread the love

    Spread the loveदेश के कई हिस्सों में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के अनुसार 9 से 15 अगस्त के बीच देश के बड़े हिस्से…


    Spread the love