उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 :- कांग्रेस की राह नहीं आसान, भाजपा में शामिल हुईं सरिता आर्य ।।

Spread the love

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नैनीताल से पूर्व विधायक और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य अपने बगावती सुर के बाद अब भाजपा में शामिल हो गईं हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें सोमवार को देहरादून में पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। सरिता आर्य के साथ ही कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोरा गुप्ता और वंदना गुप्ता भी भाजपा में शामिल हो गईं। वहीं सरिता आर्य को कांग्रेस पार्टी ने सभी पदों से हटाते हुए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
इससे पहले सरिता आर्य ने बगावती तेवरों से कांग्रेस मुख्यालय भवन का माहौल गरमाए रखा था। भाजपा नेताओं से मुलाकात की खबरों के बाद उन्होंने शनिवार को पार्टी कार्यालय में साफ तौर पर कहा था-अभी तो मैं कांग्रेस में हूं, आगे का पता नहीं। लोकतंत्र है, हर कोई अपने लिए सोचने को स्वतंत्र है…। भाजपा टिकट देगी तो वह वहां से भी चुनाव लड़ लेंगी।
शुक्रवार देर रात सरिता आर्य के भाजपा नेताओं से मुलाकात की खबर बाहर आई। इसके बाद पार्टी नेता उन्हें मनाने की जुगत में जुट गए। सबकुछ ठीक है का संदेश देने के लिए प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी उन्हें मानते हुए कांग्रेस भवन लेकर आए, लेकिन यहां भी सरिता के बगावती तेवर जारी रहे।


Spread the love
और पढ़े  मोटाहल्दु: गौला नदी में डूबने से 2 छात्रों की मौत, शव बरामद, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
  • Related Posts

    देहरादून- धर्मांतरण के कानून को और सख़्त करेगी राज्य की धामी सरकार, पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित होगी एसआईटी

    Spread the love

    Spread the love     धर्मांतरण के कानून को धामी सरकार और सख्त बनाएगी। सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड सीमांत…


    Spread the love

    उत्तराखंड पंचायत चुनाव: सुबह 10:30 बजे तक 12.44% मतदान, बारिश के बीच वोट डालने पहुंच रहे मतदाता

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड के 49 विकासखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68% मतदान हुआ। आज प्रदेश में दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। 14751…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *