देहरादून- साइबर अपराध नियंत्रण व प्रबंधन में उत्तराखंड पुलिस का देश में पांचवां नंबर, CM धामी ने दी बधाई

Spread the love

साइबर अपराध नियंत्रण एवं प्रबंधन में उत्तराखंड पुलिस ने देश में शीर्ष पांच में जगह बनाई है। प्रधानमंत्री कार्यालय में बृहस्पतिवार को हुई प्रगति समीक्षा बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस को कई मानकों पर परखा गया था। इनमें तेलंगाना राज्य पहले स्थान पर रहा है। जबकि, उत्तराखंड ने स्टेट साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (एस4सी) की स्थापना जैसे बड़े कदम उठाकर देश में पांचवा नंबर हासिल किया है। पुलिस की इस उपलिब्ध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस को बधाई दी है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार बैठक में एक जनवरी से 31 जुलाई तक के राज्य/केंद्र शासित प्रदेश प्रदर्शन मैट्रिक्स को प्रस्तुत किया गया था। इसमें राज्यों की पुलिस का मूल्यांकन इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) की ओर से संचालित साइबर पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन के आधार पर किया था।
इसमें एस4सी की स्थापना, ईजीरो एफआईआर, ग्रीवांस रिड्रेसल मॉड्यूल (जीआरएम), मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (एमआरएम), सहयोग पोर्टल, समन्वय पोर्टल, सूचना साझाकरण, सीआईएआर अनुपालन, साइट्रेन क्षमता निर्माण, राष्ट्रीय साइबर हॉट स्पॉट विश्लेषण और साइबर जागरूकता जैसे मानक शामिल हैं। उत्तराखंड पुलिस का इन सभी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन रहा।
इनमें एस4सी की स्थापना के लिए राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी थी। इसके साथ ही सेंटर के लिए अलग से भवन व आधारभूत अवसंरचना के लिए बजट का प्रावधान भी किया गया है। इससे राज्य में साइबर अपराध नियंत्रण व समन्वय के लिए एक समर्पित संस्थागत व्यवस्था विकसित हो रही है। एसटीएफ की ओर से आई4सी के सहयोग से साइबर अपराधों की रोकथाम, अन्वेषण, तकनीकी सहायता, अंतरराज्यीय समन्वय पीड़ित सहायता प्रणाली को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।

और पढ़े  उत्तरकाशी- गौरीकुंड हाईवे बंद, वैकल्पिक मार्ग से गए कांवडि़ए, लगा जाम

ईजीरो एफआईआर का क्रियान्वयन किया गया। पुलिस के इस प्रदर्शन पर डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि शीर्ष पांच राज्यों में स्थान प्राप्त करना राज्य पुलिस के लिए अत्यंत गौरव एवं संतोष का विषय है। यह उपलब्धि राज्य सरकार के मार्गदर्शन, उत्तराखंड पुलिस,एसटीएफ व अन्य इकाईयों के समन्वय का ही प्रयास है।

यह उपलब्धि राज्य सरकार की सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि की कार्यसंस्कृति, आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग और प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड पुलिस भविष्य में भी साइबर अपराधों के प्रभावी नियंत्रण, नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा एवं सुरक्षित साइबर इकोसिस्टम के निर्माण के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री


Spread the love
  • Related Posts

    मल्लिकार्जुन खरगे हल्द्वानी में- खरगे ने रवी…जंतर-मंतर और अंकिता का किया जिक्र, कई मुद्दे उठाए

    Spread the love

    Spread the love हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के दौरान उन्होंने कई मुद्दों का जिक्र किया। खरगे ने रवी, जंतर-मंतर और अंकिता का भी जिक्र किया।  कांग्रेस…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आज खरगे की महारैली को लेकर पुलिस ने किया सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम, बेलबाबा पर हो रही सघन चेकिंग

    Spread the love

    Spread the loveआज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बेलबाबा क्षेत्र में पुलिस वाहनों की सघन चेकिंग कर रही…


    Spread the love