रुद्रपुर: ऑटो से संदिग्ध मांस बरामद, 2 हिरासत में, पशुपालन विभाग ने लैब भेजे नमूने, रिपोर्ट का इंतजार

Spread the love

रुद्रपुर में गोरक्षा दल की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार तड़के रुद्रपुर में एक ऑटो से संदिग्ध प्रतिबंधित मांस बरामद किया। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। बरामद मांस के नमूने पशुपालन विभाग ने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मांस किस पशु का है।

 

गोरक्षा दल के अनुसार, सिडकुल किच्छा क्षेत्र से ऑटो में संदिग्ध मांस ले जाए जाने की सूचना पर सुबह करीब तीन बजे से विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की गई। निगरानी के दौरान संदिग्ध ऑटो को रोककर पुलिस की मौजूदगी में कोतवाली लाया गया। पशु चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने लिए और वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेज दिए। गोरक्षा दल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीओ विभव सैनी का कहना है कि जांच रिपोर्ट, पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  चमोली: भारी बारिश से आफत, किमाणा गांव में देर रात आया पानी और मलबा, दहशत में रातभर जागते रहे ग्रामीण
  • Related Posts

    Rally: आज हल्द्वानी से कुमाऊं को साधेंगे मल्लिकार्जुन, पहली बार शहर में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे के पहले हल्द्वानी दौरे से कांग्रेस चुनाव का शंखनाद करेगी।…


    Spread the love

    देवप्रयाग- दर्दनाक हादसा: कुंडाधार के समीप खाई में गिरी कार, रेसक्यू टीम ने 5 शव निकाले, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

    Spread the love

    Spread the loveदेवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो…


    Spread the love