बड़ी कामयाबी: 10 लाख के इनामी माओवादी सालुका कायम ने दो महिला माओवादियों संग किया सरेंडर

Spread the love

रांची के कोल्हान क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान के बीच एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, दस लाख रुपये के इनामी माओवादी सालुका कायम उर्फ सालुका उर्फ डांगिल उर्फ मारू उर्फ भुवनेश्वर कायम ने दो महिला माओवादियों के साथ पश्चिमी सिंहभूम पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

दस लाख का इनामी घोषित था सालुका कायम
जानकारी के मुताबिक, सालुका कायम सोढो कायम का पुत्र है और पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदाबुरू कायमसाई गांव का निवासी है। वह प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) की साउथ जोन सेंट्रल कमेटी से जुड़ा सक्रिय सदस्य बताया जाता है। पुलिस रिकॉर्ड में उस पर दस लाख रुपये का इनाम घोषित है।
मिसिर बसेरा का खास माना जाता है 
सूत्रों का दावा है कि सालुका कायम लंबे समय से माओवादी संगठन में सक्रिय रहा है और शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा का करीबी सहयोगी माना जाता रहा है। हाल के महीनों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे लगातार अभियानों, माओवादी नेटवर्क पर बढ़ते दबाव और शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी के बाद संगठन के कई सदस्यों के आत्मसमर्पण की घटनाएं सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में सालुका कायम ने भी दो महिला माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण किया है। इसे कोल्हान क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में रांची में 14 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था। वहीं, सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र में सक्रिय रहे रवि सरदार समेत तीन माओवादियों की गिरफ्तारी भी सुरक्षा एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। इन घटनाओं के बाद माओवादी संगठन पर लगातार दबाव बढ़ता नजर आ रहा है।

Spread the love
और पढ़े  झारखंड- आंदोलन पर बन सकती है सहमति, CM सोरेन ने भेजा बातचीत का संदेश,छात्रों ने शर्त रखी?
  • Related Posts

    झारखंड- आंदोलन पर बन सकती है सहमति, CM सोरेन ने भेजा बातचीत का संदेश,छात्रों ने शर्त रखी?

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर पिछले 13 दिनों से आंदोलनरत छात्रों और राज्य सरकार के बीच बातचीत की संभावना बन गई…


    Spread the love

    1 करोड़ का इनामी मिसिर बेसरा समेत दो नक्सली गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। राज्य के धनबाद जिले से एक करोड़ रुपये से अधिक के इनामी शीर्ष माओवादी मिसिर बेसरा को…


    Spread the love