Jharkhand- सरकार से बातचीत खत्म, समझौते पर नहीं बनी सहमति, छात्रों का आंदोलन रहेगा जारी

Spread the love

रांची में छात्र आंदोलन को लेकर सरकार और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता खत्म हो गई है। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन समझौते को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हो सका है। वार्ता के बाद छात्रों ने सत्याग्रह आंदोलन जारी रखने की बात कही है। वहीं, मंत्री शुद्धिव्य कुमार सोनू ने एक वेबसाइट का जिक्र करते हुए कहा कि छात्र इस माध्यम से अपनी राय और सुझाव सरकार तक भेज सकते हैं। बता दें कि सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच दूसरे दौर की वार्ता शुरू हुई थी। बैठक में सरकार की ओर से चार मंत्री छात्र प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे थे।

क्या बोले मंत्री सुदिव्य कुमार?
दूसरे दौर की वार्ता की खत्म होने के बाद झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि छात्रों के विभिन्न समुहों, स्टेक होल्डर से यह प्रतिनिधिमंडल मिलता रहेगा। आज जिस तरह हम लोग छात्रों के एक समूह से मिले हैं, अभी NSUI, JCM और ACS के लोग हैं। इन सभी से हम लोग मिलेंगे। इसके अलावा हम लोग एक मेल आईडी (JPSSC.feedback@gmail.com) जारी कर रहे हैं। कोई भी छात्र, कोई भी व्यक्ति, कोई भी स्टेक होल्डर अपना सुझाव दे सकता है और हम लोग तमाम सुझावों के आधार पर एक सामुहिक निर्णय लेने का विचार रखते हैं।

सरकार और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता का दौर जारी
इससे पहले शुक्रवार को भी सरकार और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई थी, लेकिन छात्रों की प्रमुख मांगों पर सहमति नहीं बन सकी थी। इसके बाद शनिवार को दूसरे दौर की वार्ता आयोजित की गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार छात्रों की मांगों को लेकर क्या निर्णय लेती है और क्या आंदोलन को समाप्त कराने के लिए कोई ठोस सहमति बन पाती है। बैठक कितनी देर चलेगी और सरकार छात्रों की मांगों पर कितनी सहमति जताती है, इसका फैसला वार्ता खत्म होने के बाद ही स्पष्ट होगा। यदि वार्ता विफल रहती है, तो छात्रों की ओर से 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव का कार्यक्रम जारी रहने की संभावना है।
अनशन पर बैठे दो छात्रों की तबियत बिगड़ी
इधर, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे सत्याग्रह के दौरान अनशन पर बैठे दो छात्रों की तबीयत बिगड़ गई है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं, आंदोलन में शामिल कई अन्य छात्रों की तबीयत भी खराब होने की स्थिति में है। लगातार आंदोलन और अनशन के कारण छात्रों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ऐसे में शनिवार की वार्ता को आंदोलन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Spread the love
और पढ़े  बड़ी कामयाबी: 10 लाख के इनामी माओवादी सालुका कायम ने दो महिला माओवादियों संग किया सरेंडर
  • Related Posts

    बड़ी कामयाबी: 10 लाख के इनामी माओवादी सालुका कायम ने दो महिला माओवादियों संग किया सरेंडर

    Spread the love

    Spread the loveरांची के कोल्हान क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान के बीच एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, दस लाख रुपये के इनामी माओवादी सालुका कायम उर्फ…


    Spread the love

    झारखंड- आंदोलन पर बन सकती है सहमति, CM सोरेन ने भेजा बातचीत का संदेश,छात्रों ने शर्त रखी?

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर पिछले 13 दिनों से आंदोलनरत छात्रों और राज्य सरकार के बीच बातचीत की संभावना बन गई…


    Spread the love