मेष राशि-आज आपके भीतर गजब की ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसे पूरे जोश और लगन के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन प्राप्ति के नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा तथा रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी वाणी का प्रभाव लोगों पर साफ दिखाई देगा, जिससे कई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से बन सकते हैं।
वृषभ राशि – आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपका मन खुश कर देगी। हालांकि विरोधियों की बातों में आकर कोई फैसला लेने से बचें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला सामने आ सकता है।
मिथुन राशि-आज खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि अनावश्यक खर्च आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रह सकती है। प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी या गलतफहमी महसूस हो सकती है और संतान से जुड़ी कोई चिंता भी मन को परेशान कर सकती है। हालांकि कार्यक्षेत्र और व्यापार में स्थिति संतुलित रहेगी तथा मेहनत का उचित लाभ मिलने के योग हैं। धैर्य और सकारात्मक सोच बनाए रखें।
कर्क राशि – आज आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि के संकेत हैं। लोग आपके विचारों और व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। निवेश के लिए सरकारी योजनाएँ लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं, लेकिन किसी नई साझेदारी में कदम रखने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। जल्दबाजी से बचें, क्योंकि आज लिया गया गलत निर्णय लंबे समय तक याद रह सकता है।
सिंह राशि- आज आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। आपकी मधुर वाणी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा और रिश्तों में भी मजबूती आएगी। किसी भी विवाद से दूरी बनाए रखें। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार में विवाह से जुड़ी कोई अड़चन दूर हो सकती है। अपने महत्वपूर्ण काम दूसरों के भरोसे छोड़ने से बचें। मनमौजी स्वभाव पर थोड़ा नियंत्रण रखेंगे, तो परिवार का माहौल और बेहतर बना रहेगा।
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए सुख और संतोष से भरा रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे घर का माहौल खुशहाल हो जाएगा। व्यापार में आप अपनी आय बढ़ाने के नए रास्तों पर ध्यान देंगे। हालांकि किसी बात को लेकर पिताजी से हल्की कहासुनी हो सकती है। आज किसी से धन उधार लेने से बचना बेहतर रहेगा।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी माताजी से कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे, जिससे समस्याओं का समाधान भी मिल सकता है। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा और परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है।
धनु राशि- आज आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन जोखिम भरे निर्णयों से बचना समझदारी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बातचीत भविष्य के लिए नए रास्ते खोल सकती है। यात्रा के दौरान मिली कोई जानकारी आगे चलकर बड़ा लाभ दे सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपकी रुकी हुई योजनाओं को गति देगा।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि- आज का दिन आपको सफलता की ओर आगे बढ़ाने वाला रहेगा। सेहत को नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए शरीर के संकेतों को समझें। किसी रिश्तेदार की बात दिल को ठेस पहुंचा सकती है। माता की सेहत को लेकर भी थोड़ी चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक बिजनेस में उतार-चढ़ाव के कारण भाइयों से चर्चा करना जरूरी होगा।
मीन राशि –आज आपका साहस और आत्मविश्वास आपको सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। जिस काम में लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उसमें अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। भाई-बहनों और करीबी लोगों का सहयोग आपके लिए बड़ी ताकत बनेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं और नई योजनाएं भी सफल हो सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, लेकिन प्रेम संबंध, संतान सुख और कारोबार के मामले में दिन काफी अनुकूल रहेगा।





