देवप्रयाग- दर्दनाक हादसा: कुंडाधार के समीप खाई में गिरी कार, रेसक्यू टीम ने 5 शव निकाले, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। एक घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है।

शुक्क्रवार को एक कार हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही थी, जिसमें लगभग छह-सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप वाहन हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

 

स्थानीय निवासियों ने बिना समय गंवाए घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एसडीआरएफ  की रेस्क्यू टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। टीम ने खाई से पांच शव बरामद किए हैं।

और पढ़े  नैनीताल: जिला पंचायत में सरकारी फाइलें अभियंताओं के घर मिलीं, रिकॉर्ड व्यवस्था पर बड़ा सवाल, हिसाब-किताब गायब
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…