Bihar: अस्पताल का गजब कारनामा! टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, मचा हड़कंप

Spread the love

बेगूसराय जिले के अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक के टूटे पैर को कार्टन से बांधकर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर किए जाने का दृश्य दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और उपलब्ध संसाधनों को लेकर लोगों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

प्लास्टर बांधने की जगह लगाया कार्टन
जानकारी के अनुसार, नावकोठी थाना क्षेत्र के महेशवारा वार्ड-4 निवासी सदन मोहन प्रसाद सिन्हा के पुत्र कृष्ण कुमार 15 जुलाई की रात गढ़पुरा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मंझौल थाना क्षेत्र के हरसाइन पुल के समीप टेंपो की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल-112 की पुलिस उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल लेकर पहुंची। जांच के दौरान चिकित्सकों ने पैर में गंभीर चोट और फ्रैक्चर की आशंका जताई। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया। इसी दौरान मरीज के पैर को स्थिर रखने के लिए कार्टन का उपयोग कर बांधा गया, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने अस्पताल में संसाधनों की कमी पर सवाल उठाए, जबकि चिकित्सकीय जानकार इसे मरीज के पैर को अस्थायी रूप से स्थिर रखने की प्रक्रिया बता रहे हैं।

अस्पताल में स्टाफ की कमी
अस्पताल प्रबंधक गौरी शंकर ने बताया कि अस्पताल में आर्थोपेडिक के केवल एक चिकित्सक हैं और ड्रेसर, ओटी असिस्टेंट, वार्ड ब्वॉय, फोर्थ ग्रेड कर्मियों समेत करीब 70 प्रतिशत मानव संसाधन की कमी है। उन्होंने कहा कि मरीज को चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के तहत कार्टन से पैर स्थिर कर रेफर किया गया था।
30 प्रतिशत कर्मियों के भरोसे चल रहा अस्पताल
वहीं, अस्पताल प्रभारी चिकित्सक ने बताया कि वायरल वीडियो 15 जुलाई की रात का है, जिसे अब सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों और मरीज की स्थिति को देखते हुए ऐसा किया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल फिलहाल मात्र 30 प्रतिशत कर्मियों के भरोसे संचालित हो रहा है तथा फ्रैक्चर स्प्लिंट की आपूर्ति भी नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जांच कर अस्पताल में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है।

Spread the love
और पढ़े  Bihar- पटना समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में बारिश-वज्रपात के आसार, जानिए...
  • Related Posts

    Bihar: पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल,उग्र भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियां फूंकी

    Spread the love

    Spread the loveपटना के जीरो माइल इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने मृतक के शव…


    Spread the love

    Bihar- पटना समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में बारिश-वज्रपात के आसार, जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। पटना समेत कई जिलों में आज भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण और पश्चिम बिहार…


    Spread the love