उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना की दिन प्रतिदिन बढ़ती रफ्तार कोरोना, मिले 3200 नए केस, 12 हजार से ऊपर पहुंचे संक्रमित।।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को राज्य में 3200 नए मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 7438 मरीजों की मौतें हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 676 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिलाकर 336353 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 12349 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 92.55 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 11.48 प्रतिशत पहुंच गई है।देहरादून जिले में 1030 संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में 494, हरिद्वार में 543, ऊधमसिंह नगर में 429, चंपावत में 46, पौड़ी में 131, अल्मोड़ा में 165, टिहरी में 112, पिथौरागढ़ में 58, बागेश्वर में 38, चमोली में 40, रुद्रप्रयाग में 52, उत्तरकाशी जिले में 62 संक्रमित मिले हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: खानपुर विधायक उमेश कुमार ने दिया इस्तीफा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी बोलीं-पत्र नहीं मिला
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…