बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने पांचवें राउंड में बनाई बड़ी बढ़त, BJP का हाल खराब

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन अपनी छोड़ी हुई विधानसभा सीट भाजपा प्रत्याशी को दे पाते हैं या बिहार में प्रशांत किशोर नाम के नए विधायक बनने वाले हैं यह तेजस्वी यादव का दावा सही होने वाला है? परिणाम धीरे-धीरे सामने आ रहा है।

 

प्रशांत किशोर 2319 मतों से आगे

31 में से पांच राउंड का परिणाम सामने आ चुका है। प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त न केवल कायम रखी है, बल्कि अंतर को बढ़ा भी लिया है। वह 8971 मत लेकर सबसे आगे हैं। भाजपा के नीरज कमार 6652 वोट लाकर उनसे 2319 मतों से पिछड़ चुके हैं। रेखा गुप्ता को इस राउंड में ठीक वोट मिले, लेकिन अब भी वह 1534 मतों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

Prashant Kishor : 1205 वोटों से आगे चल रहे प्रशांत किशोर

चौथे राउंड की मतगणना के बाद भी प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें 6,269 वोट मिले हैं। नीरज सिन्हा को 5,124 और रेखा कुमारी गुप्ता को 884 मत मिले हैं। इस राउंड के बाद प्रशांत किशोर के मतों का अंतर 1145 हो गया है।

BJP Party : भाजपा दफ्तर में मिठाइयां, मगर अभी वेटिंग

बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव की मतगणना चल रही है। 31 राउंड की गिनती होनी है। इनमें से तीन राउंड में प्रशांत किशोर आगे रहे हैं। प्रशांत किशोर को आगे दिखे जन सुराज समर्थकों में उत्साह है, जबकि भाजपा समर्थक अगले दो घंटे बाद का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिठाइयों का इंतजाम है, लेकिन अब तक के रुझान को देखकर चिंता भी है।

और पढ़े  बिहार: सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर तड़के पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी भीषण आग, मची भगदड़, कई ट्रेनें प्रभावित

पटाखों के बैग लिए पकड़ा गया जन सुराज समर्थक

दो राउंड की गिनती में आगे चल रहे प्रशांत किशोर की पार्टी- जनसुराज के एक समर्थक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी की टीम ने युवक को पटाखों से भरे बैग के साथ पकड़ा है। बैग में पटाखे थे। जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से आरोपी युवक को छोड़ देने की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। आरोपी को एसके पुरी थाना में बैठाया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    बिहार: सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर तड़के पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी भीषण आग, मची भगदड़, कई ट्रेनें प्रभावित

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार तड़के बड़ा रेल हादसा टल गया। समस्तीपुर से सहरसा जा रही पैसेंजर ट्रेन (संख्या 63344) के इंजन…


    Spread the love

    Bihar- नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या, ड्यूटी से पटना जाने के दौरान लूटपाट में मर्डर की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveडेहरी नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी (ईओ) विमल कुमार की अपराधियों ने हत्या कर दी। घटना औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में हुई, इसके बाद दोनों जिलों…


    Spread the love