अयोध्या- स्व. मुन्ना सिंह चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत तीन मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

 

 

 

 चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज, महोली परिसर में किसान नेता एवं पूर्व विधायक स्व. मुन्ना सिंह चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा तथा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्व. चौहान की समाधि और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि के बाद आयोजित सभा में पूर्व विधायक एवं स्व. चौहान की पत्नी शोभा सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष अनुपम मिश्रा ने किया। बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित कई जनप्रतिनिधियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. मुन्ना सिंह चौहान किसानों, गांवों और आमजन के हितों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले जननेता थे। उन्होंने कहा कि नहरों, माइनरों और ग्रामीण संपर्क मार्गों के विकास में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा गांव, गरीब और किसान के हित में संचालित योजनाओं तथा विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की बिजली व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार हुआ है और ग्रामीण क्षेत्रों में पहले की तुलना में कहीं अधिक समय तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन, बेहतर सड़क नेटवर्क और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उपमुख्यमंत्री ने अवधी भाषा में स्व. मुन्ना सिंह चौहान के संघर्षों और उनके परिवार के क्षेत्रीय विकास में योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान के चिकित्सकीय अनुभव की सराहना करते हुए लोगों से आवश्यकता पड़ने पर उनकी सेवाओं का लाभ लेने की भी अपील की।
कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र यादव, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक बैजनाथ रावत, बाबा गोरखनाथ, वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश सिंह चौहान, गिरजेश त्रिपाठी, बंटी तिवारी, रमल्ला सिंह, काली प्रसाद विश्वकर्मा, मंजेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने स्व. मुन्ना सिंह चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

और पढ़े  भाला फेंक में नीरज चोपड़ा को रजत, कांस्य पदक भी भारत की झोली में, श्रीलंका ने जीता स्वर्ण पदक

Spread the love
  • Related Posts

    कुत्ते ने 1 माह की बच्ची का सिर नोचा, मौत, कपड़े धोने के लिए गई थी मां

    Spread the love

    Spread the loveमिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहवार गांव में शुक्रवार की सुबह नौ बजे घर के बरामदे में पत्थर पर लेटी एक महीने की मुनीता का…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर में फिर बढ़ा सोने-चांदी का चढ़ावा, 10 दिन में मिला इतना सोना और चांदी

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक बार फिर सोने और चांदी के चढ़ावे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पिछले 10 दिनों…


    Spread the love