भाला फेंक में नीरज चोपड़ा को रजत, कांस्य पदक भी भारत की झोली में, श्रीलंका ने जीता स्वर्ण पदक

Spread the love

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भाला फेंक स्पर्धा का फाइनल मुकाबला हुआ। ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत चुके स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीयों ने आज इस प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रमंडल खेल ग्लास्गो में पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में नीरज के अलावा जो दो अन्य भारतीय शामिल हुए, उनके नाम रोहित यादव और यशवीर सिंह हैं। इस वैश्विक स्पर्धा में कांटे की टक्कर हुई।

जेवलिन में किस खिलाड़ी को कौन सा पदक?
नीरज चोपड़ा ने इस सीजन का बेस्ट थ्रो किया, लेकिन स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई। स्वर्ण पदक श्रीलंकाई खिलाड़ी रुमेश थरंगा पथिरागे ने जीता। इस बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर आज एक अन्य भारतीय खिलाड़ी यशवीर सिंह ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने भारत के लिए कांस्य पदक जीता।
खिलाड़ी का नाम (देश) भाला कितनी दूर फेंका
नीरज चोपड़ा (भारत)
  1. 80.97 मीटर
  2. 85.83 मीटर (सीजन का बेस्ट)
  3. 81.29 मीटर
  4. 80.73 मीटर
यश वीर सिंह (भारत)
  1. फाउल
  2. 78.55 मीटर
  3. 81.33 मीटर
  4. फाउल
  5. 76.95 मीटर
  6. 85.41 मीटर
रोहित यादव (भारत)-
पदक तालिका में सातवें स्थान पर रहे
  1. 77.50 मीटर
  2. 81.56 मीटर
  3. फाउल
  4. 73.70 मीटर
  5. फाउल
  6. 79.55 मीटर
अरशद नदीम (पाकिस्तान)
  1. फाउल
  2. 77.41 मीटर
  3. 75.39 मीटर
  4. पदक की दौड़ से बाहर।
    इसके आगे प्रयास नहीं किए।
रुमेश थरंगा पथिरागे (श्रीलंका)
स्वर्ण पदक विजेता
  1. फाउल
  2. 89.75 मीटर
  3. फाउल
  4. फाउल
  5. फाउल
  6. फाउल

श्रीलंका के युवा खिलाड़ी और PAK के नदीम पर भी रही नजरें
नीरज चोपड़ा के अलावा इस स्पर्धा में श्रीलंकाई युवा रुमेश थरंगा पथिरागे के थ्रो पर भी जमकर चर्चा हुई है। शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात फाइनल मुकाबले से पहले आई खबरों में नीरज और रुमेश के बीच दोस्ती और उनकी तस्वीरों को लेकर भी काफी चर्चा हुई। ग्लास्गो की स्पर्धा में दोनों ने अपने-अपने देश के लिए जान लगाई, पदक की दौड़ में स्वर्ण की बाजी श्रीलंकाई एथलीट ने मारी। दिलचस्प यह भी रहा कि उन्होंने केवल एक ही प्रयास में सोने पर निशाना साध लिया।। इस स्पर्धा में नीरज और रुमेश के अलावा पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी अरशद नदीम पर भी नजरें रहीं। पिछली अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा (पेरिस ओलंपिक 2024) में नदीम 92 मीटर से अधिक दूरी के रिकॉर्ड थ्रो के साथ बाजी मारने में सफल रहे थे, जबकि चोट से जूझ रहे नीरज को मायूसी हाथ लगी थी और उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा था।

और पढ़े  योगी पर अखिलेश का हमला, बोले- मुख्यमंत्री जी ने विश्व रिकॉर्ड बनाया, 7000 करोड़ का कॉस्मेटिक फेशियल करवाया

Spread the love
  • Related Posts

    भारी सुरक्षा के बीच प्रयागराज रवाना हुआ अली, भाई अबान के अंतिम संस्कार में होगा शामिल

    Spread the love

    Spread the loveझांसी में हुए हादसे में माफिया अतीक अहमद के छोटे अबान अहमद की मौत हो गई। अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए झांसी जेल में…


    Spread the love

    आटे में ‘धीमा जहर’! मैनपुरी में बड़ा खुलासा, 43 बोरी टेलकम पाउडर बरामद; ये बड़ी मिल की गई सील

    Spread the love

    Spread the loveगेहूं के आटे में टेलकम पाउडर मिलाकर लोगों को बेचा जा रहा है, उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने एक…


    Spread the love