पटना जिले के खगौल थाना क्षेत्र के दल्लूचक स्थित चारघरवा मोड़ पर गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष हत्या के बाद शव का अंतिम संस्कार करने ले जा रहा था। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
मारपीट का कारण पता नहीं लग पाया
मृतका के पिता राजकुमार ने बताया कि फरवरी माह से बेटी से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई थी। उससे पहले जब बात हुई थी, तब उसने बताया था कि उसके साथ मारपीट की जाती है। मारपीट का कारण मृतका की मां को मालूम था, जिनकी फरवरी माह में मृत्यु हो गई थी। इसी वजह से मारपीट का कारण पता नहीं चल पाया। वहीं, खगौल थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव के गले पर फंदे का निशान मिला है, जिससे फांसी लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।