माइक्रोसॉफ्ट की सुनामी: एक दिन में ₹39 लाख करोड़ जोड़े, एनवीडिया को पछाड़ इस मामले में बनी नंबर-1 कंपनी

Spread the love

माइक्रोसॉफ्ट ने शेयर बाजार के इतिहास में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो पहले कभी नहीं देखा गया। कंपनी ने एक ही कारोबारी दिन में अपने बाजार पूंजीकरण में करीब 450 अरब डॉलर (करीब 39 लाख करोड़ रुपये) जोड़ लिए। इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट ने एआई चिप निर्माता एनवीडिया को एकदिनी बढ़त के मामले में पीछे छोड़ दिया है। तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में करीब नौ फीसदी की जोरदार तेजी आई। इस उछाल के पीछे सबसे बड़ी वजह माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड प्लेटफॉर्म एज्यूर का उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन और एआई कारोबार में मजबूत बढ़त रही।

एआई पर भारी निवेश आखिर रंग लाया
पिछले एक साल से निवेशकों के बीच यह चिंता थी कि माइक्रोसॉफ्ट समेत बड़ी टेक कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जरूरत से ज्यादा खर्च कर रही हैं। कंपनी ने डाटा सेंटर, एआई चिप्स और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर अरबों डॉलर निवेश किए थे। आशंका थी कि इससे मुनाफे पर दबाव पड़ेगा।
हालांकि, ताजा तिमाही नतीजों ने इन चिंताओं को काफी हद तक खत्म कर दिया। माइक्रोसॉफ्ट ने दिखाया कि एआई पर किया गया निवेश अब तेजी से कमाई में बदल रहा है और क्लाउड कारोबार को नई रफ्तार दे रहा है।
एज्यूर बना सबसे बड़ा गेम चेंजर
माइक्रोसॉफ्ट की इस रिकॉर्ड बढ़त में सबसे अहम भूमिका उसके क्लाउड प्लेटफॉर्म एज्यूर की रही। दुनियाभर की कंपनियां एआई सेवाओं और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से खर्च बढ़ा रही हैं, जिसका सीधा फायदा माइक्रोसॉफ्ट को मिला। एज्यूर की आय बाजार के अनुमान से बेहतर रही। इसके साथ ही कंपनी ने चालू तिमाही के लिए भी मजबूत आउटलुक दिया, जिससे निवेशकों का भरोसा और बढ़ गया कि एआई सेवाओं की मांग आगे भी मजबूत बनी रहेगी।

इतिहास की पांच सबसे बड़ी एकदिनी बढ़त

और पढ़े  बर्लिन में प्राइड परेड पर हमला: 24 घंटे बाद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया संदिग्ध, 1 की मौत, 29 घायल
रैंक कंपनी एक दिन में बढ़ी मार्केट वैल्यू तारीख
1 माइक्रोसॉफ्ट करीब 450 अरब डॉलर   30 जुलाई 2026
2 एनवीडिया करीब 440-441 अरब डॉलर     9 अप्रैल 2025
3 अल्फाबेट (गूगल) करीब 421 अरब डॉलर       अप्रैल 2026
4 एनवीडिया करीब 329 अरब डॉलर   31 जुलाई 2024
5 एनवीडिया करीब 277 अरब डॉलर   22 फरवरी 2024

 

 

कई देशों के शेयर बाजार से बड़ी बढ़त
माइक्रोसॉफ्ट ने एक ही दिन में जितनी वैल्यू जोड़ी, वह दक्षिण अफ्रीका, वियतनाम और तुर्की जैसे देशों के पूरे शेयर बाजार के आकार से भी अधिक बताई जा रही है। यह शेयर बाजार के इतिहास में किसी भी कंपनी द्वारा एक दिन में दर्ज की गई सबसे बड़ी मार्केट कैप बढ़ोतरी मानी जा रही है।

पूरे टेक सेक्टर को मिला बड़ा संदेश
माइक्रोसॉफ्ट के नतीजों ने सिर्फ कंपनी ही नहीं, बल्कि पूरे टेक सेक्टर में एआई निवेश को लेकर भरोसा बढ़ाया है। इससे संकेत मिला है कि एआई सेवाओं की मांग अभी भी मजबूत बनी हुई है। इसका फायदा आने वाले समय में अमेजन, अल्फाबेट और एनवीडिया जैसी बड़ी टेक कंपनियों को भी मिल सकता है।


Spread the love
  • Related Posts

    बंगाल से जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, बड़े आतंकी नेटवर्क की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के पुरबा बर्धमान जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। जांचकर्ता एक व्यापक आतंकी नेटवर्क से उसके संभावित संबंधों की जांच…


    Spread the love

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल मुकाबला कब-कहां और कैसे देखें? जानिए..

    Spread the love

    Spread the loveभारत के स्टार जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक बार फिर स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरने वाले हैं। क्वालिफिकेशन राउंड…


    Spread the love