Post Views: 77,571
राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन भारत ने दो पदक हासिल किए हैं। पुरुषों के 110+ किलोग्राम भार वर्ग में लवप्रीत सिंह ने 388 किलो का भार उठाकर रजत पदक जीता। वहीं, महिलाओं के डिस्कस थ्रो में सीमा ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 58.65 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। जबकि, भारोत्तोलन में ही मार्टिना देवी से पदक की उम्मीद थी, लेकिन वह महिला 86+ किलो वर्ग में पोडियम पर जगह बनाने से चूक गईं। पुरुष भाला फेंक में भारत को सफलता मिली और नीरज चोपड़ा सहित तीन भारतीय एथलीट फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर ने भी दमदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा पुरुष त्रिकूद में प्रवीण चित्रावले और सेल्वा प्रभु ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। आइए जानते हैं ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के आठवें दिन अब तक भारत का प्रदर्शन कैसा रहा…
भाला फेंक में तीन भारतीय फाइनल में पहुंचे
- एथलेटिक्स के भाला फेंक स्पर्धा में तीन भारतीय एथलीट फाइनल में पहुंचने में सफल रहे
- नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन राउंड में पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 79.61 मीटर का रहा।
- नीरज के अलावा क्वालिफिकेशन मुकाबले में भारत के रोहित यादव और यशवीर भी उतरे थे। इन दोनों ने भी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।
- भारत के रोहित यादव का पहला प्रयास 77.04 मीटर का और दूसरा प्रयास 78.37 मीटर का रहा। उन्होंने तीसरा प्रयास नहीं लिया। रोहित नौवें स्थान पर रहे।
- यशवीर का पहला प्रयास 73.89 मीटर का, दूसरा प्रयास 74.45 मीटर का रहा। ऐसा लग रहा था कि वह क्वालिफाई नहीं कर पाएंगे। लेकिन तीसरे प्रयास में यशवीर ने 78.36 मीटर का थ्रो किया और 10वें स्थान पर रहकर फाइनल में पहुंचे।
एथलेटिक्स में कैसा रहा प्रदर्शन
- राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी प्रवीण चित्रावले और सेल्वा प्रभु ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष त्रिकूद स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।
- चित्रावले ने अपने पहले और एकमात्र प्रयास में 16.41 मीटर की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया।
- दूसरी ओर प्रभु को क्वालिफिकेशन के दौरान कुछ तनावपूर्ण पल झेलने पड़े। उन्होंने अपने पहले दो प्रयास फाउल कर दिए, लेकिन अंतिम प्रयास में 16.26 मीटर की कूद लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया और फाइनल में जगह बना ली।
- भारत को पुरुष 200 मीटर के सेमीफाइनल में निराशा मिली है और अनिमेष कुजुर फाइनल में नहीं पहुंच सके हैं।
- कुजुर सेमीफाइनल 2 में 20.65 सेकेंड के साथ छठे और ओवरऑल 17वें स्थान पर रहे। इस स्पर्धा में शीर्ष आठ एथलीटों ने फाइनल में जगह बनाई।
- पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में भारत के राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी विशाल टीके फाइनल में जगह बनाने में असफल रहे। उन्होंने अपनी सेमीफाइनल हीट में 46.33 सेकेंड का समय लेकर छठा स्थान हासिल किया जो उनके स्तर के मुकाबले निराशाजनक प्रदर्शन रहा।
- तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन के लंबी कूद में शानदार प्रदर्शन किया। तेजस्विन ने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 7.82 मीटर की छलांग लगाई।
- तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन 100 मीटर दौड़ में पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने 10.96 सेकंड का समय लिया।
- पुरुष डेकाथलॉन शॉटपुट के ग्रुप ए में तेजस्विन शंकर 13.09 मीटर के साथ सातवें स्थान पर रहे। पुरुष डेकाथलॉन में तीन स्पर्धा के बाद तेजस्विन पांचवें स्थान पर हैं।
- पुरुष गोला फेंक स्पर्धा में तजिंदर पाल सिंह तूर पांचवें स्थान पर रहे, जबकि समरदीप सिंह गिल सातवें स्थान पर रहे। तेजिंदर ने फाइनल में 20.27 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जबकि गिल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20.03 मीटर था।
- तेजस्विन शंकर पुरुषों की डेकाथलॉन स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने हाई जंप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2.15 मीटर की ऊंचाई पार की और 944 अंक हासिल किए।
- पारुल चौधरी महिलाओं की 5000 मीटर फाइनल में 15:08.6 के समय के साथ 13वें स्थान पर रहीं। शुरुआत में पारुल आगे रहने वाले ग्रुप में थीं, लेकिन जैसे-जैसे रफ्तार बढ़ी, वह धीरे-धीरे पीछे खिसकती गईं।
- सीमा ने महिलाओं के डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने 58.65 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। जबकि भारत की ही निधि रानी 57.10 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहीं। उनका सबसे अच्छा थ्रो 57.10 मीटर का था, जो उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में किया था।
भारोत्तोलन में लवप्रीत ने दिलाया रजत
- लवप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने कुल 388 किलो वजन उठाया। लवप्रीत स्नैच में 176 किलो और क्लीन एंड जर्क में 212 किलो वजन उठाने में सफल रहे। वह स्वर्ण पदक जीतने से महज एक किलो पीछे रह गए।
- भारतीय भारोत्तोलक मार्टिना देवी मेबाम राष्ट्रमंडल खेलों की महिला की 86 किग्रा से अधिक भारवर्ग स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहीं।
- मार्टिना ने स्नैच में 105 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 140 किग्रा सहित कुल 245 किग्रा भार उठाया।
- मार्टिना अगर क्लीन एंड जर्क के तीसरे प्रयास में 146 किलो वजन सफलतापूर्वक उठा लेतीं तो वह कांस्य पदक अपने नाम कर सकती थीं।
ट्रैक साइकिलिंग के मेडल राउंड में नहीं पहुंचा भारत
भारतीय पैरा साइकिलिस्ट लिशा दास महिलाओं की सी4-सी5 4,000 मीटर व्यक्तिगत परसूट क्वालिफाइंग स्पर्धा में छठे और अंतिम स्थान पर रहने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। भारतीय दल की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली देश की एकमात्र पैरा-ट्रैक साइकिलिस्ट 16 वर्षीय इस खिलाड़ी ने क्वालिफाइंग राउंड में 6:58.000 का समय निकाला, जिसमें उनकी औसत गति 34.450 किमी प्रति घंटा रही।
भारतीय पैरा साइकिलिस्ट लिशा दास महिलाओं की सी4-सी5 4,000 मीटर व्यक्तिगत परसूट क्वालिफाइंग स्पर्धा में छठे और अंतिम स्थान पर रहने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। भारतीय दल की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली देश की एकमात्र पैरा-ट्रैक साइकिलिस्ट 16 वर्षीय इस खिलाड़ी ने क्वालिफाइंग राउंड में 6:58.000 का समय निकाला, जिसमें उनकी औसत गति 34.450 किमी प्रति घंटा रही।
पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालिफाइंग राउंड में भी भारत सातवें स्थान पर रहा और मेडल राउंड के लिए क्वालिफाई नहीं कर सका। भारत के रोजित सिंह यांगलेम, डेविड बेकहम और रोनाल्डो सिंह की तिकड़ी 46.396 का समय लेकर सबसे नीचे सातवें स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता के क्वालिफाइंग प्रारूप के तहत पहले दो स्थान पर रहने वाले राइडर स्वर्ण पदक की दौड़ में आगे बढ़ते हैं, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाले राइडर कांस्य पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं।
लॉन बॉल
- लॉन बॉल में पुरुष पेयर्स सेक्शन बी के दूसरे राउंड के मुकाबले में भारत को जीत मिली।
- भारत के नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी ने बोत्सवाना की कायजर गेचे और चार्ल्स डिटेको की जोड़ी को टाई ब्रेक में 1-0 से हराया।
- इससे पहले दोनों टीमों के बीच मैच 1-1 की बराबरी पर रहा था। भारतीय जोड़ी की यह लगातार दूसरी जीत है।
- भारत को लॉन बॉल महिला एकल सेक्शन सी के तीसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा।
- भारत की नयनमनी सैकिया को मलयेशिया की एम्मा फिरयाना सरोजी ने 1.5-0.5 के अंतर से हराया।






