देहरादून: हरिद्वार बाईपास-2 के लिए एलाइनमेंट तय, राजाजी टाइगर रिजर्व से गुजरेगा, कई महीनों से था चल रहा मंथन

रिद्वार बाईपास (फेज-2) के लिए लंबे समय से चल रही एलाइनमेंट तय करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने प्रस्तावित एलाइनमेंट को अंतिम मंजूरी के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया है।

परियोजना के तहत चंडीदेवी मंदिर बैरियर से नेपाली फार्म तक नया बाईपास बनाया जाएगा। प्रस्तावित मार्ग का अधिकांश हिस्सा राजाजी टाइगर रिजर्व से होकर गुजरेगा। यह क्षेत्र वन और वन्यजीवों की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। करीब एक साल से ऐसे एलाइनमेंट को तय करने में मंथन चल रहा था, जिससे कम से कम जैव विविधता प्रभावित हो।

एक एलाइनमेंट को प्रस्तावित किया गया
इसके लिए नेशनल टाइगर कंजरवेशन अथाॅरिटी की टीम ने भी निरीक्षण किया था। कई विकल्पों को लेकर एनएचएआई के साथ राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। इसमें भारतीय वन्यजीव संस्थान के विशेषज्ञों की भी मदद ली गई।

 

शासन स्तर पर चर्चा के बाद अब एक एलाइनमेंट को प्रस्तावित किया गया है। दावा किया जा रहा है कि इससे कम प्रभाव पड़ेगा। राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक कोको रोसे ने बताया कि प्रस्तावित एलाइनमेंट का कुछ हिस्सा हरिद्वार वन प्रभाग का है, बाकी टाइगर रिजर्व का है। जैव विविधता पर प्रभाव कम से कम रहे समेत अन्य पहलू को एलाइनमेंट के दृष्टिगत देखा गया है।

 

हरिद्वार बाईपास-2 के लिए एलाइनमेंट तय हो गया, जिसे एनएचएआई ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा है। अब आगे मंत्रालय निर्णय लेगा।  -डॉ पंकज कुमार पांडेय, सचिव लोनिवि

और पढ़े  हरिद्वार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन पहुंचे डाम कोठी, कुंभ मेला कार्यों का करेंगे निरीक्षण
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…